महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय रायपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने आज स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता को लेकर जागरूकता रैली व नुक्कड़ नाटक का आयोजन गोदग्राम सेजबहार में किया। इस अवसर पर रासेयो छात्र-छात्राओं एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेजबहार के छात्र-छात्राओं ने मतदान के महत्व पर जागरूकता संबंधी नारे लगाते हुए गांव में जागरूकता रैली व नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी, जिसे ग्रामीण जनों ने बड़े उत्साह के साथ सुना एवं उसके महत्व को जाना ।कार्यक्रम में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ लक्ष्मीकांत साहू ,सरपंच प्रतिनिधि तरुण मोनू साहू ,उप सरपंच रूपचंद टंडन ,प्रधान पाठक श्रीमती स्वाधना शर्मा, रासेयो दलनायक ओमांशु पटेल,ईशाअग्रवाल,अमन पांडेय,निरुपमा साहू, मिथलेश द्विवेदी, मो.फैज, सहित रासेयो स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में भाग लिए।
