रायपुर। छालीवुड स्टार व निर्माता निर्देशक शेखर सोनी इन दिनों बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी शैलैश नितिन त्रिवेदी के प्रचार प्रसार में जुटे हैं। बता दें कि शैलेष व शेखर की मित्रता सालों पुरानी है।दोनों कभी अजीत जोगी के करीबी हुआ करते थे। हालांकि स्टार अनुज शर्मा की तरह शेखर सोनी को भी कुछ लोगों ने चुनाव लडने की सलाह दी थी लेकिन शेखर ने राजनीति मेज जाने से इंकार कर दिया ।बता दें कि 10नवंबर के दिन बलौदा बाजार की शिवा बालीवुड टाकिज में शेखर सोनी की फिल्म खलिहान भी लग रही है।








![]()





यह फिल्म आजतक वहां प्रदर्शित नहीं हुई थी।इसी दौरान शेखर एक तरफ अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।साथ ही साथ शैलेष से दोस्ती भी निभा रहे हैं।लोग शेखर के वर्तमान लुक से थोड़ा अनभिज्ञ हैं लेकिन फिर भी मोर छंईहा भुंईहा के उदय को पहचानने में देर नहीं करते।
शेखर बलौदा बाजार की जनता से शैलेष को वोट देकर जिताने कि अपील करते देखे गये।
