Skip to content
July 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भाजपा समर्थित महिलाओं ने किया जोरदार जनसंपर्क
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भाजपा समर्थित महिलाओं ने किया जोरदार जनसंपर्क

Purushottam Manhare November 8, 2023

रायपुर। नारी शक्ति समन्वितः यानी नारी शक्ति का स्वरूप है। शक्ति का यही स्वरूप मंगलवार को रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में देखा गया। क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के पक्ष में भाजपा समर्थित महिलाओं ने जोरदार जनसंपर्क किया। वहीं कई जगहों पर सम्मान के सम्मान में उन्होंने चाय पी और महिलाओं संग बैठ दुख-दर्द बांटकर रायपुर उत्तर में कमल खिलाने की अपील की।
चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे चुनाव प्रचार के नए-नए रंग भी खिलते जा रहे हैं। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में महिलाएं जब पुरंदर मिश्रा के पक्ष में चुनाव प्रचार की भागीदारी निभाने निकलीं तो देखने वाले उन्हें देखते ही रह गए। लोग कहते सुने गए कि नारी शक्ति को नमन। इस बीच भाजपा मंडल शंकर नगर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड अंतर्गत पार्वती नगर में भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा की धर्मपत्नी श्रीमती सरस्वती मिश्रा के साथ भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक घर घर जाकर प्रचार प्रसार किया। इनमें प्रमुख रुप से अर्चना शुक्ला, ज्योति शुक्ला, संतोषी यादव, कपिला सिंह, माधुरी पंडा, ममता षडंगी, रश्मि देवता, निर्मला मिश्रा, कविता मिश्रा, पिंकी मिश्रा, अनुपमा प्रधान, बबीता भुवनेश्वर, रिया देवता, भूमि मिश्रा, शिवली देवता, नूपुर देवता, आकृति देवता, आद्या मिश्रा, नम्रता मिश्रा और स्वयंप्रभा मिश्रा सहित अन्य शामिल थीं।
दौरा और जनसंपर्क के दौरान पार्वती नगर की महिलाओं ने चुनाव प्रचार पर निकली महिलाओं के साथ अपने दुख-दर्द भी बांटे। समस्याओं रखते हुए उन्होंने कहा- मुहल्ले में सफाई का बुरा हाल है। नशेड़ी तत्वों की असहज हरकतों के कारण दहशत का माहौल बना रहता है। रात में भी जगह-जगह असामाजिक तत्वों का डेरा रहता है, इसके बावजूद पुलिस की कार्यशैली सुस्त है। महिलाएं असुरक्षित हैं। समस्याएं सुनकर सरस्वती मिश्रा ने बस्ती की महिलाओं को आश्वस्त किया कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पुरंदर मिश्रा सबसे पहले जनहित से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं की दिशा में काम करेंगे और यही उनकी प्राथमिकता भी है। नशाखोरी रोकने, युवाओं के लिए बेहतर रोजगार की व्यवस्था करने और सख्त कानून-व्यवस्था बनाने की दिशा में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

दिल की अमीर दुरपती ने पिलाई चाय
जनसंपर्क पर निकला महिलाओं का यह कारवां आगे बढ़ते-बढ़ते पार्वती नगर पहुंचा। इस बीच कचना रेलवे फाटक के पास पटरी किनारे रहने वाली दुरपती साहू से मुलाकात हुई। पता लगा, दुरपती लोगों के घरों में बर्तन साफ कर अपना परिवार चलाती है, लेकिन दिल की वह बहुत अमीर हैं। तभी दुरपती ने घर आई अतिथियों का न सिर्फ हाथ जोड़कर अभिनंदन किया बल्कि सभी को उन्होंने पानी और चाय भी पिलाई।

दुरपती ने इस तरह बांटे दुख-दर्द
दुरपती ने बताया प्रशासन ने उसे घर तोड़ने का नोटिस दिया हुआ है। इस आधार पर कि रेलवे पटरी पर फ्लाईओवर प्रस्तावित होने से लगभग 50 घरों को विस्थापित किया जाएगा। इस तरह दुरपती का दर्द छलक उठा। इस पर श्रीमती सरस्वती मिश्रा ने कहा कि विस्थापित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा और इस दिशा में वह पूरा प्रयास करेंगी।
…………………………….

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: bjp news

Post navigation

Previous भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के जवाहर नगर, शंकर नगर और फाफाडीह मंडल क्षेत्र का धुआंधार दौरा किया
Next *देश के 15 से अधिक राष्ट्रीय व्यापारी संगठनों ने एकजुट होकर कॉर्पोरेट सेक्टर के खिलाफ़ हल्ला बोला – अमर पारवानी*

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.