Skip to content
June 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पुरंदर ने कहा, मेरे कार्यकर्ता मेरे दिल के धड़कन, मुझे जीरो से बना दिया हीरो
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

पुरंदर ने कहा, मेरे कार्यकर्ता मेरे दिल के धड़कन, मुझे जीरो से बना दिया हीरो

Purushottam Manhare November 20, 2023

रायपुर। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के एक दिन बाद ही रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कार्यकर्ता आभार का आयोजन किया। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडल और 22 वार्ड के कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुरंदर मिश्रा ने कहा कि ये कार्यकर्ता मेरे दिल की धड़कन हैं। इन कार्यकर्ताओं ने एक माह के भीतर मुझे जीरो से हीरो बना दिया। उनके प्रयास का प्रतिफल है कि आज पूरे उत्तर विधानसभा के मतदाता मुझसे परिचित हो गए हैं। मिश्रा ने कहा कि मेरे कार्यकर्ताओं का संघर्ष सकारात्मक परिणाम लेकर 3 दिसंबर को सामने आएगा, जिसके बाद क्षेत्र के विकास की रूपरेखा मिलकर बनाएंगे और उत्तर विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश के लिए एक मॉडल के तौर पर विकसित करेंगे।
रविवार को भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी पूरी क्षमता के साथ चुनावी रण में अपना संपूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए कार्यकर्ता आभार बैठक आयोजित किया। जगन्नाथ परिसर में आयोजित इस आभार प्रदर्शन बैठक में बड़ी तादाद में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए। इस आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

इस आभार प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायपुर लोकसभा के सांसद सुनील सोनी ने कहा कि प्रदेश में इस बार सर्वाधिक चर्चा की सीट उत्तर विधानसभा ही रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि रायपुर की चारों सीट में भाजपा की जीत सुनिश्चित नजर आ रही है। साथ ही कहा कि प्रदेश में 50 से अधिक सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार भी बन रही है। तो भाजपा के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की मेहनत के प्रति आभार व्यक्त करने का समय है। उनकी मेहनत का प्रतिफल 3 दिसंबर को भव्य विजय जुलुस के तौर पर राजधानी में नजर आएगा।

वहीं उत्तर विधानसभा के चुनाव संचालक लोकेश कावड़िया ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुरंदर मिश्रा को भावी विधायक के तौर पर शुभकामनाएं और कार्यकर्ताओं को अग्रिम बधाई दी। इस मौके पर बसना से भाजपा प्रत्याशी संपत अग्रवाल ने कहा कि पुरंदर मिश्रा का उत्तर विधानसभा से प्रत्याशी चुना जाना अप्रत्याशित नहीं, बल्कि दैवीय शक्ति की कृपा है, और जीत सुनिश्चित है।

*इस आयोजन में रायपुर सांसद सुनील सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने, चुनाव संचालक लोकेश कावड़िया, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, श्रीचंद सुंदरानी, भाजपा प्रत्याशी बसना संपत अग्रवाल, चुनाव संयोजक नलनीश ठोकने, जिला उपाध्यक्ष अकबर अली, जिला मंत्री किशोर महानंद, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, डॉ0 प्रमोद साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोरेलाल नायक, संतोष साहू, अनुप खेलकर, सुनील कुकरेजा सहित बड़ी तादाद में सभी ईकाई के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी ने किया सपरिवार मतदान
Next बृजमोहन अग्रवाल ने लोक आस्था के महापर्व छठ की बधाईयां और शुभकामनाएं दी*

Related Stories

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 7, 2026
CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 6, 2026
एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण

June 6, 2026

Recent Posts

  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

You may have missed

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026

Recent Posts

  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.