दंतेवाड़ा किरंदुल *लोहा गांव पहाडी धोबी घाट और 11 सी मिनिंग के पास आई ई डी की सूचना मिलते ही दन्तेवाड़ा बी डी एस और सीआईएसएफ किरंदुल की टीम ने मौके पर पहुंचकर नक्सलियों के द्वारा प्लांट किये गये सिरियल बम को मौके पर ही निष्क्रिय किया गया।*
*दन्तेवाड़ा में सुरक्षा बलों ने एक बार फिर से नक्सलियों के मनसूबों पर पानी फेर दिया है।*
पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा आर.के. बर्मन के नेतृत्व में चलाये जा रहे नक्सली उन्मूलन अभियान के तहत मंगलवार को सी आई एस एफ की एक पार्टी इलाके में गश्त के लिए निकली थी कि धोबी घाट और 11 सी मीनिंग जाने वाले तिराहा के आगे लोहा गांव जाने वाले रास्ते में पहाडी पर नक्सलियेां के द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहूंचाने के ईरादे से आई ई डी लगा रखा था। जिस पर सी आई एस एफ की पार्टी केा वायर जमीन से उपर निकला दिखाई दिया, जिससे तत्काल सूचना पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा को दिया गया। इस पर सी आई एस एफ पार्टी एवं बी डी एस दन्तेवाड़ा की टीम के द्वारा मौके पर पहूंच कर निरीक्षण किया तब घटना स्थल से 05 किलो का 01नग, 02 किलो के 02 नग और 01 किलो का 01 नग कुल 10 किलो का कमांड आई ई डी लगा रखा था, जिसे बरामद कर मौके पर ही दन्तेवाड़ा बी डी एस के द्वारा सुरक्षित तरीके से डिस्पोज कर दिया गया है।








