Skip to content
July 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • विंक रीवाइंड पर भारत के 2023 के फेवरेट म्यूजिक लाइव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विंक रीवाइंड पर भारत के 2023 के फेवरेट म्यूजिक लाइव

Purushottam Manhare December 3, 2023

2023 विंक रीवाइड में टॉप कलाकार, गाने और एल्बम्स हैं, जिन्होंने इस साल संगीत के मामले में भारत की पसंद दिखाई है और इस बार यूजर को रीवाइंड से मिला अनुभव बिल्कुल नया और निजी है रोमांस और डांस के गाने सबसे ज्यादा स्ट्रीम हुए और इसलिये यह जोनर्स भारत के चहेते जोनर्स बनकर उभरे

अरिजीत सिंह, प्रीतम और अमिताभ भट्टाचार्य टॉप तीन कलाकारों में शुमार

विंक स्टूडियो के पास अब 1300 कलाकारों की एक मजबूत कम्युनिटी है और अलग-अलग कलाकार लगातार लोकप्रियता का शिखर छू रहे हैं

स्ट्रीम में 2022 की तुलना में 17% की बढ़ोतरी हुई और आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा दिल्ली शीर्ष शहरों में रहे

गुड़गांव, भारत, 01 दिसम्बर 2023 डाउनलोड्स और डेली एक्टिव यूजर्स के लिहाज से भारत के नंबर 1 म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप, विंक म्यूजिक ने आज अपना विंक रीवाइंड 2023 जारी किया है। इसमें भारतीय संगीत की दुनिया में इस साल के टॉप कलाकारों, एल्बम्स और गानों की घोषणा की गई है।

विंक रीवाइंड 2023 एक साल विशेष के दौरान विंक म्यूजिक पर चलने वाले टॉप कलाकारों, एल्बम्स, गानों और प्लेलिस्ट्स की तुलना करता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एल्गोरिदम के प्रभाव से यह यूजर्स के संगीत सुनने के पैटर्न के बारे में बताता है और विंक यूजर्स के लिये ऐप पर निजी अनुभव की पेशकश करता है। इसमें वह ट्रेड्ज़ दिये जाते हैं, जो स्ट्रीम हुए कुल मिनटों, चहेते गानों और कलाकारों को सुनने के पैटर्न्स की की झलक देते हैं। इन सभी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा किया जा सकता है।

इस साल के रीवाइंड में खास फीचर्स हैं, जैसे कि म्यूजिकल ज़ोडियाक, जो फैन कंजम्पशन पर आधारित एक रिसीव एक्टिविटी है। इसके द्वारा प्रशंसकों की यह जानने में मदद की जाती है कि वे किसके सुपरफैन हैं। इसके अलावा, विंक के श्रोताओं को एक खास प्लेलिस्ट भी मिलेगी, जिसमें उनके सारे टॉप गाने और उनके चहेते कलाकार का एक खास मैसेज वीडियो भी होगा।

एयरटेल में डिजिटल प्रोडक्ट्स एण्ड सर्विसेस के हेड अभिषेक बिस्वाल ने कहा, ‘विंक में हम हमेशा

अपने प्लेटफॉर्म पर अनुभव को बेहतर बनाने के दिलचस्प तरीके खोजने की कोशिश करते हैं। इसके अनुसार, विंक रीवाइंड एक बेहतरीन पहल है, जो संगीन को पसंद करने और कंजम्पशन के ट्रेड्ज़ पर ग्राहकों की गहन जानकारियाँ देती है। इससे हमें अपने ऐप पर अनुभव को बेहतर बनाने और अपने ग्राहकों को ज्यादा महत्व प्रदान करने में काफी मदद मिलती है। हम अपने ग्राहकों को संगीत का निजी अनुभव देने की कोशिशें जारी रखेंगे।’

विंक स्टूडियो स्वतंत्र कलाकारों के लिये भारत का सबसे बड़ा म्यूजिक डिस्ट्रिब्यूशन इकोसिस्टम है, जिसके पास अब 1300 से ज्यादा कलाकार हैं। इनमें से 55% कलाकार नॉन-मेट्रो शहरों से हैं, जिनमें पूर्वोत्तर के शहर भी शामिल हैं। इससे पता चलता है कि इस प्लेटफॉर्म ने कैसे इन कलाकारों को एक रचनात्मक आउटलेट दिया है और उनके लिये मोनेटाइजेशन तथा डिस्कवरी की चिंताएं हल की हैं। हिन्दी में आदित्य रिखारी, अंग्रेजी में माली, तेलुगू में हर्षा प्रवीण, तमिल में एआर आनंध, कन्नड़ में धीमुसिक्स और बंगाली में राज बर्मन इस साल के प्रमुख इंडी कलाकारों में शामिल हैं।

वर्ष 2023 में विंक ने सिंगल सॉन्ग जैसेकि मांज म्यूजिक और अनुषा दांडेकर का ‘लव टोकन’, विशाल डडलानी का ‘बिल्लो’ और निकिता गांधी का सिंगल ‘प्यार में पागल’ के वितरण में सहयोग दिया। इसके साथ ही स्वतंत्र निर्माताओं को भी उनका दायरा बढ़ाने में मदद दी, जैसे कि एलजीएफ स्टूडियोज, जिनकी फिल्म ‘लव ऑल’ को इस प्लेटफॉर्म पर प्रमोट किया गया। इस फिल्म में के के मेनन और स्वास्तिका मुखर्जी है।

Wynk संगीत

विंक म्यूजिक सारे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, इसमें एंड्रॉइड ड्राइव मोड, एंड्रॉइड ऑटो, सिरि, ऐप्पल कार प्ले, गूगल नेस्ट, ऐप्पल वाच और गूगल असिस्टेन्ट शामिल हैं।

विंक रिवाइंड 2023 हाइलाइट्स

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news news

Post navigation

Previous साथी परियोजना की रणनीति तैयार करने छत्तीसगढ चैम्बर ऑफ़ कामर्स ने की राज्य स्तरीय बैठक
Next अमलेश नागेश धूम मचाने आ रहे है छत्तीसगढ़ी फिल्म-गुइयां में 8 दिसम्बर से सिनेमाघरों में

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.