Skip to content
July 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • गोपाल विट्टल ने सुविधाजनक और बढ़िया कनेक्टिविटी के लिए ग्राहकों से ई-सिम्स अपनाने पर विचार करने का आग्रह किया
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

गोपाल विट्टल ने सुविधाजनक और बढ़िया कनेक्टिविटी के लिए ग्राहकों से ई-सिम्स अपनाने पर विचार करने का आग्रह किया

Purushottam Manhare December 3, 2023

नई दिल्ली, 2023: भारत के अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (‘एयरटेल) ने आज एक कस्टमर लैटर में एम्बेडेड सिम (ई-सिम) के साथ मोबाइल टेक्नोलॉजी में प्रगति पर जोर दिया और एयरटेल यूजर्स को ई-सिम्स पर शिफ्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया। भारती एयरटेल ने ई-सिम अपग्रेड प्रक्रिया को एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से सुव्यवस्थित किया है, जिससे सामान्य सिम से ई-सिम पर शिफ्ट होना आसान हो गया है।

ई-सिम किसी के भी सामान्य सिम कार्ड का एक ऑनलाइन विस्तार है, जो किसी के फोन पर भौतिक रूप से सिम कार्ड की एक्सेस की आवश्यकता को समाप्त करता है। आज की डिजिटल फर्स्ट जीवनशैली में और स्मार्ट वियरेबल्स, स्मार्टफोन आदि के ई-सिम एनेबल्ड नए मॉडलों की बढ़ती पहुंच के साथ सामान्य सिंम से ई-सिम पर शिफ्ट होना कई डिवाइसेज के बीच निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान कर सकता है।

कस्टमर लैटर में भारती एयरटेल के एमडी और सीईओ गोपाल विट्टल ने कुछ उदाहरण दिए हैं, जहां ई-सिम्स यूजर्स के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हुए हैं। जैसे कि सुबह की सैर के लिए जाते समय अब एयरटेल ई-सिम यूजर्स केवल अपनी स्मार्टवॉच पहन सकते हैं और मोबाइल फोन को अपने साथ ले जाने की आवश्यकता के बिना उससे कनेक्ट हो सकते हैं। इस प्रकार ई-सिम्स मोबाइल फोन की छीना-झपटी या चोरी के खिलाफ भी मददगार साबित होते हैं, क्योंकि इससे अपराधियों के लिए चोरी हुए डिवाइस से सामान्य सिम की तुलना में ई-सिम को डिस्कनेक्ट करना अधिक कठिन हो जाता है, जिससे खोया या चोरी हुआ फोन भी आसानी से खोजा जा सकता है। ई-सिम्स ग्राहकों को एक सिम और डिवाइस पर कई मोबाइल फोन नंबरों का उपयोग करने की सुविधा प्रदान करते हैं और एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर स्विच करने को आसान व निर्वाध बनाते हैं।

एयरटेल ने ग्राहकों के लिए ई-सिम पर शिफ्ट करने को ज्यादा से ज्यादा आसान बनाने की कोशिश की है। एयरटेल के सीईओ ने इस बात पर प्रकाश डाला कि ई-सिम फीचर को सपोर्ट करने वाले सभी डिवाइस एयरटेल ई-सिम के साथ अच्छे से काम करते हैं। ग्राहक एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से एक सामान्य सिम को आसानी से ई-सिम में बदल सकते हैं।

एयरटेल थैंक्स ऐप गूगल प्ले स्टोर और एपत्न आईओएस ऐप स्टोर्स, दोनों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। स्मार्टफोन या स्मार्टवॉच के लिए ई-सिम्स और चरण-दर-चरण शिफ्ट होने की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए एयरटेल ग्राहक www.airtel.in/esim पर विजिट कर सकते हैं। एयरटेल ई-सिम प्रोफाइल को डाउनलोड करने और एनेबल होने के तुरंत बाद ही एक्टिवेट करके बढ़िया कनेक्टिविटी सुनिश्चित करता है। अधिक विवरण और एयरटेल ई-सिम कार्ड संबंधी अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के जवाब के लिए आप दिए गए यूआरएल पर विजिट

कर सकते हैं।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous अमलीडीह में युवाओ ने 301 दीप प्रज्ज्वलित कर गुरु प्रकाश पर्व का आगाज़ किया गया
Next रायपुर जिले में कांग्रेस की करारी हार,. भाजपा ने सभी 7 सीटों में जीत दर्ज की

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.