लौह नगरी किरंदुल में कड़ाके की ठंड के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया है लेकिन शिक्षा प्राप्त करने बच्चे इस ठंड में भी अपने संकुल जाने से नहीं कतरा रहे हैं इन्हीं सब को देखते हुए शिक्षक अजय साहू बढ़ते हुए कड़कड़ाती हुई ठंड को देखहर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिक्षक अजय साहू के द्वारा प्राथमिक शाला भट्ठीपारा टिकनपाल,प्राथमिक शाला आलनार एवं आंगनबाडी केंद्र आलनार के बच्चों को स्वेटर वितरण किया , स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे इस स्वेटर वितरण कार्यक्रम मे शाला की शिक्षिका रुखमणि नेताम,प्रधान अध्यापक सुरेंद्र साहू, शिक्षक अशोक ठाकुर एवं आँगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सोनबती निषाद उपस्थित थे! अजय साहू द्वारा किये गये इस कार्य को सभी ने सराहा एवं शुभकामनायें,बधाई दी
