Skip to content
October 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कुश्ती संघ के निलंबन के बाद खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन से एक तदर्थ समिति बनाने के लिए कहा , समिति देखेगी कुश्ती संघ का कामकाज
  • राष्ट्रीय

कुश्ती संघ के निलंबन के बाद खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन से एक तदर्थ समिति बनाने के लिए कहा , समिति देखेगी कुश्ती संघ का कामकाज

Purushottam Manhare December 24, 2023

नई दिल्ली
कुश्ती संघ के निलंबन के बाद खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन से एक तदर्थ समिति बनाने के लिए कहा है। यही समिति कुश्ती संघ का कामकाज देखेगी।

भारतीय कुश्ती संघ एक बार फिर तदर्थ समिति के हवाले होने जा रहा है। खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ से भारतीय कुश्ती संघ का कामकाज देखने के लिए एक तदर्थ समिति बनाने को कहा है। इसी साल मई के महीने में कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को संघ के कामकाज से दूर रहने के लिए कहा गया था। ऐसे में तीन सदस्यीय तदर्थ समिति ही संघ का कामकाज देख रही थी। इसी समिति ने कुश्ती संघ के चुनाव कराए और 21 दिसंबर के दिन संजय सिंह को नया अध्यक्ष चुना गया।

संजय सिंह का जमकर विरोध हुआ और उन्होंने कुछ मनमाने फैसले किए। इस वजह से खेल मंत्रालय ने पूरे कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया है। इसके बाद खबरें आ रही हैं कि अब फिर से तदर्थ समिति ही संघ का कामकाज देखेगी। न्यूज एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के अनुसार केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से भारतीय कुश्ती संघ के मामलों के प्रबंधन और नियंत्रण के लिए एक तदर्थ समिति बनाने को कहा है।

इसी साल अप्रैल के महीने में ओलंपिक समिति ने एक तदर्थ समिति का गठन किया था। इसमें भारतीय वुशू संघ के अध्यक्ष बुपेंदर सिंह बाजवा और राइफल कोच सुमा शिरूर के अलावा हाई कोर्ट के एक रिटायर जज भी शामिल थे।

कुश्ती संघ विवाद में अब तक क्या हुआ?
जनवरी 2023 में पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए और अगले कुछ महीनों में बृजभूषण को कुश्ती संघ से दूरी बनानी पड़ी।
बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से पहलवान 40 दिन तक धरने पर बैठे, जांच की बात और उनके खिलाफ एफआईआर होने पर धरना खत्म किया।
तदर्थ समिति कुश्ती संघ का कामकाज देखती रही और 21 दिसंबर को कुश्ती संघ के चुनाव हुए। चुनाव में बृजभूषण के करीबी संजय सिंह अध्यक्ष बने।
संजय सिंह के अध्यक्ष बनते ही विरोध शुरू हुआ, साक्षी ने कुश्ती छोड़ी और बजरंग ने पद्म श्री लौटाया।
खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को निलंबित किया। पहलवान इस फैसले से खुश, बजरंग ने पद्म श्री स्वीकार करने की बात कही।
अब तदर्थ समिति कुश्ती संघ का कामकाज देखेगी, नए सिरे से चुनाव होने की उम्मीद।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: National news Sports

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री से यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात*
Next मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का कल हो सकता है विस्तार, सीएम ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सोमवार सुबह मुलाकात का समय मांगा

Related Stories

छत्तीसगढ़ की पहली भौगोलिक शोध पत्रिका ज्योग्राफर्स टुडे का विमोचन
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ की पहली भौगोलिक शोध पत्रिका ज्योग्राफर्स टुडे का विमोचन

October 24, 2026
अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 2027* ( 20 दिसंबर 2027 को होगी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा )
  • राष्ट्रीय

अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 2027* ( 20 दिसंबर 2027 को होगी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा )

October 16, 2026
भीम पेमेंट्स ऐप के ज़रिए तुरंत एनपीएस खाता खोलने की सुविधा
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

भीम पेमेंट्स ऐप के ज़रिए तुरंत एनपीएस खाता खोलने की सुविधा

October 15, 2026

Recent Posts

  • पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ*
  • विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा के निर्देश पर सतर्कता जागरूकता अभियान आयोजित; नागरिकों को दिलाई गई सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा*
  • एनएमडीसी लिमिटेड बी.आई.ओ.एम. किरन्‍दुल कॉम्‍प्‍लेक्‍स द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह-2026 का शुभारंभ
  • रायपुर पहुंचे CAIT के राष्ट्रीय चेयरमेन बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ की बैठक*
  • पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान – कांग्रेस*

You may have missed

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ*

October 27, 2026
विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा के निर्देश पर सतर्कता जागरूकता अभियान आयोजित; नागरिकों को दिलाई गई सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा*
  • छत्तीसगढ़

विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा के निर्देश पर सतर्कता जागरूकता अभियान आयोजित; नागरिकों को दिलाई गई सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा*

October 27, 2026
एनएमडीसी लिमिटेड बी.आई.ओ.एम. किरन्‍दुल कॉम्‍प्‍लेक्‍स द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह-2026 का शुभारंभ
  • Uncategorized

एनएमडीसी लिमिटेड बी.आई.ओ.एम. किरन्‍दुल कॉम्‍प्‍लेक्‍स द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह-2026 का शुभारंभ

October 27, 2026
रायपुर पहुंचे CAIT के राष्ट्रीय चेयरमेन बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ की बैठक*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

रायपुर पहुंचे CAIT के राष्ट्रीय चेयरमेन बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ की बैठक*

October 27, 2026

Recent Posts

  • पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ*
  • विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा के निर्देश पर सतर्कता जागरूकता अभियान आयोजित; नागरिकों को दिलाई गई सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा*
  • एनएमडीसी लिमिटेड बी.आई.ओ.एम. किरन्‍दुल कॉम्‍प्‍लेक्‍स द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह-2026 का शुभारंभ
  • रायपुर पहुंचे CAIT के राष्ट्रीय चेयरमेन बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ की बैठक*
  • पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान – कांग्रेस*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.