एस एच अज़हर दंतेवाड़ा* थाना कटेकल्याण क्षेत्रांतर्गत कैम्प तुमकपाल से बस्तर फाईटर एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी नक्सल अभियान हेतु रवाना हुई थी। अभियान के दौरान लगभग 17:30 बजे थाना कटेकल्याण अन्तर्गत तुमकपाल और ग्राम डब्बाकुन्ना के बीच जंगल पहाड़ी में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है।
दंतेवाड़ा और सुकमा की सीमा पर है तुमकपाल और डब्बा कुन्ना की जंगल पहाड़ी जहां हुई है मुठभेड़ l






![]()


दरभा डिवीज़न के तीन वर्दीधारी पुरुष माओवादियों के शव बरामद l
सर्च में भारी मात्रा में गोला बारूद और हथियार सहित नक्सल सामग्री बरामद।
आस पास क्षेत्र में जिला दंतेवाड़ा और सुकमा के डी आर जी /बस्तर फाइटार्स् और सी ए एफ & सी आर पी एफ की टीम द्वारा सर्च की कार्यवाही जारी है l
