एस एच अज़हर दंतेवाड़ा। केन्द्र व राज्य सरकार जहां प्रर्यावरण को प्रदुषण से बचाने के लिए खेतों में पराली जलाने से देश के किसानों से अपील कर रही है वहीं दूसरी ओर नगर पालिका किरंदुल द्वारा खुले में कचरा जलाने से बाज नहीं आ रहा है इससे किरंदुल थाना पुलिस कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है थाना में कार्य करने में परेशानी हो रही है और क्यों कि नगर पालिका द्वारा कचरा जलानें से थाना के अंदर धुआं ही धुआं हो रहा है इससे पुलिस जवानों को सांस लेने में परेशानी हो रही है ।








![]()


बता दें कि किरंदुल थाना और नगर पालिका के द्वारा जहां पर कचरा जलाया जा रहा है वह स्थान की दूरी ज्यादा नहीं है इसलिए धुआं थाना के अंदर बाहर फैल जाता है पुलिस थाना किरंदुल में धुआ ही धुआ फैल जाने से पुलिस को कार्य करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है और नगर प्रशासन मुख दर्शक बना हुआ है और इनकी सूद लेने वाला कोई नहीं है। 24 घंटे जनता की सेवा में लगे पुलिस जवानों के इस परेशानी को समझनें देर क्यों लगा रही है। वहीं पुलिस जवानों से जनता को हमेंशा मद्द की अपेक्षा रहती है इसके बावजूद इनकी कठिनाई को दूर करने वाला कोई नहीं आखिर ऐसा क्यों हो रहा है नगर प्रशासन इस और ध्यान क्यों नहीं दे रहा है।
