*ज्ञापन सौंपकर हिट एंड रन नए कानून का किया विरोध*
एस एच अज़हर दंतेवाड़ा किरन्दुल-भारतीय न्याय सहिंता में हिट एंड रन को लेकर कानून को कठोर किए जाने का बैलाडीला ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा विरोध किया जा रहा है। आज बड़े बचेली अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा गया।ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मीडिया को बताया कि 01 जनवरी 2024 को किरन्दुल से बचेली विरोध प्रदर्शन एवं तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, 02 जनवरी को समस्त ड्राइवरों द्वारा स्टेयरिंग छोड़ काला पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन एवं 03 जनवरी को दंतेवाड़ा कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर हिट एंड रन के नए कानून में ढील देने के लिए महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।






![]()


