Skip to content
June 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पुलिस ऐसे कार्य करें जिसमें जनता में विश्वास व अपराधियों में भय व्याप्त हो : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

पुलिस ऐसे कार्य करें जिसमें जनता में विश्वास व अपराधियों में भय व्याप्त हो : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*

Purushottam Manhare January 4, 2024

 

*पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने के लिए उनके आवास व आधारभूत संरचना की शीघ्र कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश*

*प्रदेश में तेजी से बढ़ते साइबर क्राइम हेतु पुलिस आधुनिकीकरण के लिए अन्य राज्यों के सफल मॉडल का अध्ययन कर कार्य योजना बनाने कहा*

*बल बुद्धि के देव महावीर हनुमान जी के पूजन के साथ हुई पुलिस विभाग की पहली बैठक*

रायपुर 03 जनवरी 2024/ उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज यहां पुलिस मुख्यालय, अटल नगर, नवा रायपुर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभाग के प्रशासन शाखा, योजना, प्रबंध शाखा और अपराध शाखा सहित अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा बनाए गए कानून व्यवस्था का उचित तरीके से पालन करते हुए आमजनों को समय पर न्याय दिलाना सुनिश्चित करें।

बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न शाखाओं से संबंधित अद्यतन जानकारी से गृह मंत्री को अवगत कराया। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने समीक्षा के दौरान नशीले पदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु विशेष सेल बनाये जाने एवं पुलिस, ड्रग कंट्रोलर एवं नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मध्य उच्च स्तरीय समन्वय स्थापित कर नशीले पदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने आधारभूत पुलिसिंग को मजबूत करने कहा। उन्होंने जनोन्मुखी पुलिस व्यवस्था स्थापित करने जिससे अपराधियों एवं अनैतिक कार्य करने वाले में पुलिस का भय हो तथा आम जनता में सुरक्षा की भावना एवं पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

गृह मंत्री श्री शर्मा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की एवं प्रो-एक्टिव पुलिसिंग करने तथा छोटी सी छोटी घटनाओं एवं अपराधों में कम से कम समय में कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में भर्ती की प्रक्रिया की पूरी समय सारिणी तय कर समय-सीमा में नियुक्ति करने कहा। श्री शर्मा ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को जल्द से जल्द विभाग के कर्मचारियों के आवास एवं अधोसंरचना के संबंध में कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये गये। उन्होंने सायबर अपराधों के अनुसंधान हेतु उच्च गुणवत्ता के सुसज्जित सायबर लैब को तैयार करने निर्देशित किया।
गृह मंत्री श्री शर्मा ने गुजरात एवं अन्य राज्यों में सायबर इन्वेस्टिगेशन, क्राईम डिजिटलाईजेशन एवं अधोसंरचना विकास में किये जा रहे कार्य का अध्ययन कर इस दिशा में छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भी प्रभावी कार्य योजना तैयार किये जाने निर्देशित किया। कर्मचारियों के कल्याण विशेषकर नक्सली हिंसा में घायल कर्मचारियों के कल्याण के संबंध में भी त्वरित एवं संवेदनशील कार्य किये जाने के लिए निर्देशित किया गया।

समीक्षा बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री हिमांशु गुप्ता, श्री एस.आर.पी. कल्लूरी, श्री प्रदीप गुप्ता, श्री विवेकानंद, श्री अमित कुमार, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुशीलचंद द्विवेदी, डॉ संजीव शुक्ला सहित पुलिस मुख्यालय एवं गृह विभाग, मंत्रालय के श्री अरूणदेव गौतम, सचिव, गृह एवं संचालक, लोक अभियोजन, छ.ग., डॉ. बसवराजू, सचिव, गृह विभाग मंत्रालय महानदी भवन आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news police

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ी एवं हिन्दी फ़िल्म “ गैंग्स ऑफ़ रायपुर “ के नाम ( टाइटल)की घोषणा हुई
Next भव्य तरीके से होगा राजिम कुंभ मेला का आयोजन*

Related Stories

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

June 12, 2026
विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी

June 12, 2026
विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*

June 12, 2026

Recent Posts

  • Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी

You may have missed

Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Uncategorized

Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl

June 14, 2026
Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • Uncategorized

Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda

June 13, 2026
most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • Uncategorized

most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:

June 13, 2026
CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

June 12, 2026

Recent Posts

  • Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.