Skip to content
June 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 नाबालिग गिरफ्तार,दोनो के कब्जे से लूट की सोने के जेवरात, फॉरेन करैन्सी एवं नगदी रकम जप्त
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 नाबालिग गिरफ्तार,दोनो के कब्जे से लूट की सोने के जेवरात, फॉरेन करैन्सी एवं नगदी रकम जप्त

Purushottam Manhare January 6, 2024

रायपुर।

सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 नाबालिग गिरफ्तार,दोनो के कब्जे से लूट की सोने के जेवरात, फॉरेन करैन्सी एवं नगदी रकम  जप्त किया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी राजेश रंजन ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गौतम विहार देवपुरी में रहता हैं तथा सोशल शोधकर्ता का कार्य करता है। दिनांक 28.12.2023 को दोपहर करीबन 01.00 बजे प्रार्थी अपने घर में ताला लगाकर कांकेर अपने परिवार के पास गया था। दिनांक 30.12.2023 को रात्रि करीबन 09.30 बजे अपने पूरे परिवार के साथ रायपुर स्थित अपने घर आकर देखा तो पाया कि, घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था आलमारी खुला हुआ था तथा उसका लॉकर टूटा हुआ था तथा उसमे रखा सोने के जेवरात, फॉरेन करेन्सी तथा नगदी रकम नही था। कोई अज्ञात चोर घर के पिछे का दरवाजे का ताला तोडकर घर अंदर प्रवेश कर कमरे अंदर रखे अलमारी का ताला तोडकर उसमे रखे उक्त मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात अरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 09/2024 धारा 457, 380, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

चोरी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री जय प्रकाश बढ़ई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री पीताम्बर पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी टिकरापारा को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्तता अज्ञात आरोपियो के संबध्ंा में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत् 02 बालको को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त चोरी को घटना को कारित करना स्वीकार किया।

दोनों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से चोरी का सोने के जेवरात तथा नगदी रकम एवं घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी 04 पीजी 7389 तथा लोहे के पेचकस जुमला कीमती लगभग 1,20,000/- रूपये जप्त* कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की गई।

*गिरफ्तार – विधि के साथ संघर्षरत् 02 बालक।*

*कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश रावटे थाना प्रभारी टिकरापारा, उप निरी. धीरेन्द्र बंजारे, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से उप निरीक्षक सिकन्दर कुर्रे, सउनि. किशोर सेठ, प्रआर. गुरूदयाल सिंह, अनिल पाण्डेय, उपेन्द्र यादव, आर. भूपेन्द्र मिश्रा एवं कमल धनगर की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।*

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg Crime news

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पंजीयन प्रारंभ’’
Next फिक्की, नई दिल्ली के लिये छत्तीसगढ़ चेम्बर की ओर से चेम्बर प्रदेश सलाहकार श्री संजय रावत समन्वयक मनोनीत

Related Stories

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 7, 2026
CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 6, 2026
एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण

June 6, 2026

Recent Posts

  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

You may have missed

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026

Recent Posts

  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.