Skip to content
August 23, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम हैं भारत के नवीन कानूनः मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम हैं भारत के नवीन कानूनः मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*

Purushottam Manhare January 19, 2024

 

*देश के लिए अहम विषय है बेहतर न्याय व्यवस्थाः गृहमंत्री  विजय शर्मा*

*नवीन कानूनों के प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री*

*महिला सुरक्षा एवं न्याय की भावना पर आधारित हैं भारत के नवीन कानून*

रायपुर, 19 जनवरी 2024/

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने भारत के तीन नवीन कानूनों को लेकर कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की दूरदर्शी सोच की वजह से ही ये संभव हो पाया है। श्री साय ने कहा है कि आजादी के इतने वर्ष बाद भी हम अंग्रेजों के बनाए कानून का ही पालन कर रहे हैं जिसे बदलने का समय आ गया है। श्री साय ने कहा है कि समय के साथ परिवर्तन अनिवार्य है और देश, प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में बेहतर परिवर्तन की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के पुराना पुलिस मुख्यालय में नवीन कानूनों के प्रावधानों के प्रस्तुतिकरण में शामिल हुए और कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस को आने वाले समय में संसाधनों की कमी नहीं होगी और प्राथमिकता के आधार पर छत्तीसगढ़ पुलिस को और सशक्त करेंगे।

नवीन कानूनों के प्रावधानों के प्रस्तुतिकरण के मौके पर राज्य के गृहमत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था देश का एक अहम विषय है। उन्होंने नवीन कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृहमंत्री के प्रयासों से ये संभव हो पाया है कि हमें अंग्रेजों के कानून से मुक्ति मिलने जा रही है।

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री के समक्ष नवीन कानूनों के प्रावधानों की प्रस्तुति देते हुए भारतीय न्याय संहिता 2023, नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। श्री जुनेजा ने बताया कि नवीन कानून दंड देने की बजाए पीड़ित को न्याय देने की भावना के साथ तैयार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुराने कानून दंड पर आधारित हैं जबकि नए कानून महिला सुरक्षा एवं न्याय पर आधारित हैं।

नवीन कानूनों के प्रावधानों के प्रस्तुतिकरण के मौके पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, प्रमुख सचिव विधि श्री रजनीश श्रीवास्तव, एडीजीपी श्री विवेकानंद, एडीजीपी श्री अमित कुमार, वित्त सचिव श्री अंकित आनंद समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण एवं विश्व शांति सद्भावना समृद्धि हेतु शांति विधान 22 जनवरी को
Next मैक में शोधपत्र संबंधित संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन’’

Related Stories

CAITने ट्रेड लाइसेंस पर उपमुख्यमंत्री की सकारात्मक पहल पर जताया आभार
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAITने ट्रेड लाइसेंस पर उपमुख्यमंत्री की सकारात्मक पहल पर जताया आभार

August 22, 2026
शक्कर व्यापारियों के साथ स्टॉक सीमा को लेकर प्रशासन एवं व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक – CAIT
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

शक्कर व्यापारियों के साथ स्टॉक सीमा को लेकर प्रशासन एवं व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक – CAIT

August 22, 2026
ग्रीन पैराडाइज वीआइपी चौक में मनाया गया सावन महोत्सव
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन पैराडाइज वीआइपी चौक में मनाया गया सावन महोत्सव

August 22, 2026

Recent Posts

  • Bahis severlere özel hızlı giriş imkanı sunan Pin Up apk indir avantajı
  • Bahiscom Giris ve uyelik – Resmî Site ve Kisisel Hesap Erisimi
  • CAITने ट्रेड लाइसेंस पर उपमुख्यमंत्री की सकारात्मक पहल पर जताया आभार
  • शक्कर व्यापारियों के साथ स्टॉक सीमा को लेकर प्रशासन एवं व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक – CAIT
  • ग्रीन पैराडाइज वीआइपी चौक में मनाया गया सावन महोत्सव

You may have missed

Bahis severlere özel hızlı giriş imkanı sunan Pin Up apk indir avantajı
  • Uncategorized

Bahis severlere özel hızlı giriş imkanı sunan Pin Up apk indir avantajı

August 23, 2026
Bahiscom Giris ve uyelik – Resmî Site ve Kisisel Hesap Erisimi
  • Uncategorized

Bahiscom Giris ve uyelik – Resmî Site ve Kisisel Hesap Erisimi

August 23, 2026
CAITने ट्रेड लाइसेंस पर उपमुख्यमंत्री की सकारात्मक पहल पर जताया आभार
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAITने ट्रेड लाइसेंस पर उपमुख्यमंत्री की सकारात्मक पहल पर जताया आभार

August 22, 2026
शक्कर व्यापारियों के साथ स्टॉक सीमा को लेकर प्रशासन एवं व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक – CAIT
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

शक्कर व्यापारियों के साथ स्टॉक सीमा को लेकर प्रशासन एवं व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक – CAIT

August 22, 2026

Recent Posts

  • Bahis severlere özel hızlı giriş imkanı sunan Pin Up apk indir avantajı
  • Bahiscom Giris ve uyelik – Resmî Site ve Kisisel Hesap Erisimi
  • CAITने ट्रेड लाइसेंस पर उपमुख्यमंत्री की सकारात्मक पहल पर जताया आभार
  • शक्कर व्यापारियों के साथ स्टॉक सीमा को लेकर प्रशासन एवं व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक – CAIT
  • ग्रीन पैराडाइज वीआइपी चौक में मनाया गया सावन महोत्सव
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.