Raipur
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर के सलाहकार एवं मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य श्री मगेलाल मालू की कार्यावधि दिनांक 01.01.2022 से 31.12.2023 तक थी, जिसे कार्यालय- वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, रायपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे , रेल्वे बोर्ड द्वारा 6 माह के लिये बढ़ा दिया गया है। अतः श्री मगेलाल मालू दिनांक 30.06.2024 तक अपने पद पर कार्यरत रहेंगे। (पत्र की छायाप्रति संलग्न)
समयावधि 6 माह बढ़ाये जाने पर चेम्बर पदाधिकारियों नेे हर्ष व्यक्त करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, रायपुर को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है


