Skip to content
July 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • महासमुंद जिले में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्य समारोह में फहराया राष्ट्रीय ध्वज*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

महासमुंद जिले में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्य समारोह में फहराया राष्ट्रीय ध्वज*

Purushottam Manhare January 26, 2024

शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित*

*स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी गई प्रस्तुति*

रायपुर, 26 जनवरी 2024/ महासमुंद जिले में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने इस अवसर पर पुलिस जवानो और स्कूली बच्चों द्वारा आयोजित परेड की सलामी ली। श्री अग्रवाल ने इस मौके पर मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
मुख्य समारोह मंें स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्य समारोह में खुली जीप में भ्रमण कर जनता का अभिवादन स्वीकार्य किया। परेड कमांडों परिचय के बाद हर्ष के प्रतीक तीन रंग के गुब्बारें आकाश में छोड़े। इस मौके पर आम-नागरिकों और स्कूली बच्चों को उन्होंने गणतंत्र दिवस बधाई और शुभकामनाएं दी। समारोह में श्री अग्रवाल ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला कलेक्टर श्री प्रभात मलिक और पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा भी उपस्थित थे।
मिनी स्टेडियम में आयोजित किये गए इस समारोह में महासमुंद जिले के रंग-बिरंगी परिधानों से सजे लगभग 1000 स्कूली बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर शासकीय योजनाओं एवं गतिविधियों पर तैयार की गई झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। समारोह में जिला और पुलिस प्रशासन के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी और जवानों तथा एन.सी.सी., एन.एस.एस., स्काउट गाइड के प्लाटून एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले स्कूल विद्यार्थी टीम को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान सेजेस अंग्रेजी माध्यम महासमुंद, द्वितीय स्थान शासकीय आशी बाई गोलछा कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला महासमुंद और तृतीय स्थान सरस्वती शिशु मंदिर महासमुंद ने प्राप्त किया। इसी प्रकार विभागीय झांकी प्रदर्शन में प्रथम स्थान शिक्षा विभाग, द्वितीय स्थान स्वास्थ्य विभाग एवं तृतीय स्थान उद्यानिकी-क्रेडा विभाग ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक विमल चोपड़ा, पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, अनेक जनप्रतिनिधि पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी, गणमान्य-नागरिक और बड़ी संख्या में आम-नागरिक एवं स्कूली बच्चें उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news news

Post navigation

Previous 75वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर चेम्बर कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया
Next मंत्री दयालदास बघेल ने बेमेतरा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया*

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.