Raipur
महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (मैक), समता कॉलोनी रायपुर में 28/01/2024 (रविवार) को वार्षिक उत्सव ‘‘मैक कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष वार्षिक उत्सव का आगाज ‘‘संस्कार’’ के ज्ीमउम पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश के शिक्षा मंत्री माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल जी एवं माननीय प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला जी, कुलपति, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के चेयरमैन आदरणीय श्री राजेश अग्रवाल जी, पूर्व चेयरमैन आदरणीय श्री रमेश अग्रवाल जी एवं प्राचार्य डॉ.एम. एस. मिश्रा तथा समस्त ट्रस्टीगण विशेष रूप से उपस्थित होंगे।
मैक कॉर्निवाल ‘‘संस्कार’’ के अन्तर्गत राष्ट्रीय नृत्य की सुन्दर मनमोहक झलकियां देखने को मिलेगी, साथ ही मैक बैंड की मधुर संगीत से सुरों का जादू बिखेरा जाएगा एवं हर बार की तरह इस बार भी फैशन शो में नए रंग और नए थीम के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मैक का वार्षिक उत्सव भव्यता के साथ नये अंदाज में प्रस्तुत करने जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ संध्या 5 बजे से महाविद्यालय परिसर में होगा।






![]()


