Skip to content
June 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • बैगा जनजाति के 3 लोगों की संदिग्ध मौत की न्यायिक जांच कराने पीसीसी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

बैगा जनजाति के 3 लोगों की संदिग्ध मौत की न्यायिक जांच कराने पीसीसी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र*

Purushottam Manhare January 30, 2024

रायपुर/30 जनवरी 2024। राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बैगा जनजाति के परिवार की संदिग्ध मौत की न्यायिक जांच के लिये पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि पंडरिया विधानसभा के कुकदुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नागडबरा में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र, बैगा परिवार के एक ही परिवार के तीन लोगों के मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। मृतक के परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि पुलिस प्रशासन द्वारा साक्ष्यों को छुपाकर हत्या को आगजनी से मृत्यु के रूप में बदलने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल पर परिजनों ने खून का छींटा लकड़ी के खंभे में, दीवाल पर और जमीन पर भी देखा है।
मृतकों के परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस और प्रशासन द्वारा मृतकों के शव के सभी अंगों को दिखाएं बगैर पंचनामा बनाया गया तथा जानकारी दिए बगैर ही घटनास्थल के बगल वाले खेत में पोस्टमार्टम किया है। बगैर परिजनों को जानकारी दिए आनन-फानन खेत में ही पोस्टमार्टम करना संदेह के दायरे में है। मृतक के परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस एवं प्रशासन द्वारा दबाव बनाकर बैगा परिवार के तय रीति-नीति के विरुद्ध जबरिया दाह संस्कार कराया गया।
परिजनों का यह भी आरोप है कि मृतक बैगा परिवार के घर के बगल में बने कवेलू के खुली झोपड़ी में जली हुई हालत में तीनों शव पड़े थे। शवों के ऊपर झोपड़ी के तीन-तीन फीट के तीन बल्ली जले हुए स्पष्ट रूप से दिख रहा था, परिजनों का सवाल है कि तीन-तीन फुट के केवल तीन बल्ली के जलने से तीन लोग जिंदा जलकर कैसे मृत हो सकते हैं? घटनास्थल को देखने से संदेह होता है कि इस घटना के पीछे कोई षड़यंत्र है। परिजनों के अनुसार पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का कथन था कि शव जल चुका था, पोस्टमार्टम से मृत्यु के कारण का पता नहीं चला, मृत्यु के कारण का पता पुलिस इन्वेस्टिगेशन या फोरेंसिक रिपोर्ट से पता चलेगा, पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
एक ही परिवार के तीन सदस्यों की संदेहास्पद मौत को लेकर बैगा समाज ने भी सवाल उठाया है बैगा जनजाति में दाह संस्कार की परंपरा नहीं है, इसके बावजूद प्रशासन ने दबाव पूर्वक शव का दाह संस्कार करवाना, प्रशासन का यह कृत्य षडयंत्र और छुपाने के संदेह का आधार है।
मामले की गंभीरता को देखते हुये आपसे आग्रह है इस मामले की न्यायिक जांच करवाने का कष्ट करे.

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous ग्राम हिरोली में नक्सलियों द्वारा लगायें गये आईईडी को डीआरजी, थाना किरांदुल, सीएएफ एवं बीडीएस के संयुक्त बल ने किया बरामद
Next महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र मे कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण, पुष्पाजंलि अर्पित कर पुण्य स्मरण कर श्रद्धांजली दी*

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.