रायपुर।
ट्रिपलआईटी नया रायपुर के कर्मचारियों द्वारा विगत कई वर्षों से संस्थान में कर्मचारियों के खिलाफ हो रहे भेदभाव,गलत भर्ती नियम,गलत भर्तियों और प्रमोशन,भारी आर्थिक अनियमितता इत्यादि को लेकर संस्थान के कुलपति और डायरेक्टर डॉक्टर प्रदीप कुमार सिन्हा के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे परंतु विगत 4 सालो से लगातार प्रयास के बाद भी कोई कार्यवाही न होता देख कर्मचारियों ने मुलाकात के लिए समय की मांग परंतु डायरेक्टर ने मुलाकात का समय न देकर और कर्मचारियों के खिलाफ गलत भर्ती नियम लादना चाहा जिसपर कर्मचारियों ने आपत्ति कर मिलना चाहा परन्तु फिर भी कुलपति और डायरेक्टर ने मिलने से मना कर दिया जिस पर सभी कर्मचारी कुलपति और डायरेक्टर ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए फिर भी डायरेक्टर ने बात न करके कर्मचारियों के कागज को पैर से रौंदकर निकालकर देख लेने की बात की है इस खिलाफ अब कर्मचारियों ने रात दिन अनवरत डायरेक्टर और कुलपति को हटाने और उसके पूरे कार्यकाल के जांच करवाने की मांग को लेकर अखंड धरना प्रारंभ किया है और प्रतिदिन अब आई आई आई टी का कर्मचारियों का संघठन गड़बड़ियों का एक एक चिट्ठा मीडिया को प्रस्तुत करेगा।






![]()


