एस एच अज़हर । दंतेवाड़ा जिले के लौह नगरी किरंदुल स्थित परियोजना विद्यालय प्रांगण में आए दिन शदियों के लिए विशाल शामियाना एवं कैटरिंग की व्यवस्था की जाती है
आयोजन पश्चात मैदान की हालात ऐसी होती है कि विद्यालयीन बच्चे वहां मजबूरी में कचरा और कूड़े करकट के बीच बैठकर खाने को मजबूर हो जाते हैं
शादियों में मादक पदार्थ एवं मांसाहार का भी भरपूर उपयोग होता है , जगह-जगह मादक द्रव्य की शीशियां एवं हड्डियों के टुकडे देखे जा सकते हैं
सनद हो इस स्कूल में गरीब तबके के बच्चे भी अध्यनरत है
स्वच्छता का महिमा मंडन करने वाली परियोजना द्वारा संचालित विद्यालय में होने वाली इतनी बड़ी लापरवाही का आखिर जवाबदार कौन है ?







![]()


