Skip to content
April 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • अर्हम टेक्नोलॉजी लिमिटेड के प्रोडक्ट्स में लगे खुद के पंख,अब बाजार में उपलब्ध कराएंगे खुद के बनाए मल्टीप्ल वैराइटीज के पंखे*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

अर्हम टेक्नोलॉजी लिमिटेड के प्रोडक्ट्स में लगे खुद के पंख,अब बाजार में उपलब्ध कराएंगे खुद के बनाए मल्टीप्ल वैराइटीज के पंखे*

Purushottam Manhare February 3, 2024

 

जल्द गूगल टीवी के रेंज करेंगे लॉन्च,कंपनी लगातार हमने शेयर होल्डर्स को दे रही मुनाफा

डीलर्स के सहयोग से कस्टमर्स तक हमेशा पहुंचाएंगे उच्च क्वालिटीज और सस्ते दाम में अच्छे प्रोडक्ट्स

रायपुर। आप यदि लक्ष्य निर्धारित करके, पूरे आत्मविश्वास के साथ टारगेट की ओर ध्यान केंद्रित करके बढ़ते रहेंगे तो सफलता अवश्य मिलती है, यह साबित कर दिया है अर्हम टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने। अपने एक-एक लक्ष्य को हासिल करते हुए कंपनी ने बाजार में उपभोक्ताओं के लिए अपने सनशाइन ब्रांड की सीरीज में पंखे के पंख को जोड़ दिया है। कंपनी ने अपने स्टार साइन ब्रांड के पंखे मल्टीप्ल वैराइटीज में बेस्ट क्वालिटी के साथ बाजार में उतार दिए हैं। मात्र 1100 से पंखों की रेंज शुरू की गई है,जो हर वर्ग की पहुंच से बहुत करीब है। लॉन्चिंग के अवसर पर बिलासपुर हाई कोर्ट के पूर्व जज गौतम चौरडिया, कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर रोशन जैन,कंपनी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित जैन, डायरेक्टर अनेकांत जैन सहित प्रमुखजन, कंपनी के स्टाफ रायपुर और छत्तीसगढ़ के सभी डीलर्स उपस्थित थे।

कंपनी के एग्जेक्युटिव डाइरेक्टर अंकित जैन ने बताया कि कंपनी ने 7 जनवरी को पंखे की यूनिट का उद्घाटन किया है। कंपनी सीलिंग फैन के साथ ही बीएडीसी पंखे स्टार साइन प्रोडक्ट के नाम से बाजार में उतार दी है। पंखे हाई स्पीड के साथ ही बेस्ट क्वालिटी और 5 साल की वारंटी के साथ उपलब्ध रहेंगे। मेक इन इंडिया के तहत फर्स्ट क्लास प्रोडक्ट कंपनी की ओर से बनाए जा रहे हैं। भारत सरकार के सहयोग से नया रायपुर में यूनिट लगाई है।

अंकित जैन ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में अपने प्रॉडक्ट्स को पहुंचाएंगे। बेस्ट क्वालिटी प्रोडक्ट्स एवं कम से कम दाम में प्रोडक्ट उपलब्ध कराएंगे। अभी तक हम आउटसोर्स मैन्युफैक्चरिंग कर रहे थे, अब हमारा खुद का प्रोडक्शन शुरू हो गया है। हम स्वयं बनाकर अब बाजार में उपलब्ध कराएंगे। इससे देश का भी भला हो और जनता का भी भला हो, यह हमारा उद्देश्य है।

अंकित जैन ने कहा कि शेयर मार्केट में लिस्टिंग को लेकर हमारा 1 साल पूर्ण हुआ है। हमने हमारे शेयर होल्डर्स को 5 गुना रिटर्न दिया है। कंपनी लगातार अपने नए प्रॉडक्ट्स को लॉन्च करके अपने मार्केट को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है और बेहतर से बेहतर करेंगे,यह हमारी तरफ से लक्ष्य निर्धारित है।

अंकित जैन ने कहा कि स्टार साइन ब्रांड की क्वालिटी बड़े ब्रांड्स की क्वालिटी के बराबर है और उइसे 50 प्रतिशत कम दाम में उपभोक्ताओं को उपलब्ध होंगे। आगे गर्मी के सीजन को देखते हुए कलर भी हमारे तैयार हैं। हर साल हमारा मार्केट कूलर का डबल हो रहा है। सेंट्रल इंडिया में हम मार्केट लीडर्स की तरह अपने प्रॉडक्ट्स को बाजार में उतरना पसंद करेंगे। हमारे डीलर्स के साथ के कारण ही हम हिम्मत करके यह यूनिट का सेटअप कर पाए हैं। यह सहयोग हमें आगे भी लगातार मिलते रहेगा तो हम और बेहतर से बेहतर करने का पूरा प्रयास करेंगे। हम आग्रह करेंगे कि डीलर्स का साथ हमारे साथ ऐसे ही बना रहे, हम उपभोक्ताओं के विश्वास पर मिलाकर खरे उतरेंगे। हम हमेशा उपभोक्ताओं के लिए नए प्रॉडक्ट्स और नई क्वालिटी के प्रोडक्ट्स बेस्ट क्वालिटी के प्रोडक्ट्स बेस्ट रेट में हम प्रोवाइड करते रहेंगे।

कंपनी के डायरेक्टर अनेकांत जैन ने कहा कि 2019 से हम आगे बढ़ते आ रहे हैं। हमारे प्रोडक्ट का नाम स्टार साइन है, हमारा जो मार्केट है वह छत्तीसगढ़,उड़ीसा, मध्यप्रदेश,महाराष्ट्र ,आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित अन्य जगहों में है। पहले हम आउटसोर्स करके मैन्युफैक्चरिंग करते थे,अब हम स्वयं बनाएंगे और बाजार में उतारेंगे। इसमें एक एडवांटेज यह रहेगा कि हम क्वालिटी को भी बहुत अच्छा मेंटेन करेंगे और पंखे की रेंज को भी आगे बढ़ाएंगे। हमारे इन्वेस्टर्स और पब्लिक का बहुत सपोर्ट मिला, जिसके कारण हमारा आईपीओ 450 गुना सब्सक्राइब हुआ था, जो कि अपने आप में और भारत की हिस्ट्री में एक कृतिमान है ।यह केवल और केवल इन्वेस्टर्स के भरोसे और उपभोक्ताओं के विश्वास के कारण संभव हो पाया है।

अनेकांत जैन ने कहा कि 1 साल में हमने बहुत अच्छा ग्रोथ किया है। पंखे के अलावा, टीवी ,वाशिंग मशीन ,मिक्सर ग्राइंडर ,एयर कूलर हमारे प्रमुख प्रोडक्टस हैं। अब हम गूगल टीवी की रेंज जल्द लॉन्च करने वाले हैं। भविष्य में हम इलेक्ट्रॉनिक डिवीजन में और भी प्रोडक्ट्स को ऐड करेंगे। डीलर्स के लिए बस इतना कहना चाहूंगा कि हमारे डीलक्स बढ़ेंगे तो हम भी उनके साथ आगे बढ़ेंगे। हमें मिलकर एक बेहतर भविष्य निर्धारित करना है। हम हमेशा अच्छी उच्च क्वालिटी का प्रोडक्ट बनाएंगे। हमारे कस्टमर के लिए इतना ही कहना चाहूंगा रही कि हम सदैव अच्छी क्वालिटी और सस्ते दाम में अच्छे प्रोडक्ट्स उनको अवेलेबल करवाएंगे,यह हमारा वादा है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news news

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय के प्राध्यापको द्वारा पुलिस प्रशिक्षण अकादमी-चंदखुरी में ट्रेनिंग सत्रों का संचालन
Next बड़ा मंदिर में प.पु. आचार्य विद्यासागर महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु पंच परमेष्ठि विधान का आयोजन किया गया

Related Stories

बढ़ते शहरीकरण के साथ अग्नि सुरक्षा एक बेहद महत्वपूर्ण विषय है – अनिमा एस. कुजूर*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

बढ़ते शहरीकरण के साथ अग्नि सुरक्षा एक बेहद महत्वपूर्ण विषय है – अनिमा एस. कुजूर*

April 24, 2026
किरंदुल रिंग रोड नंबर 4 पर बेलगाम रफ्तार, हाईवा ने स्वागत गेट को मारी टक्कर*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

किरंदुल रिंग रोड नंबर 4 पर बेलगाम रफ्तार, हाईवा ने स्वागत गेट को मारी टक्कर*

April 24, 2026
पालिका अध्यक्ष ने एनएमडीसी सीएमडी अमिताव मुखर्जी से की चर्चा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

पालिका अध्यक्ष ने एनएमडीसी सीएमडी अमिताव मुखर्जी से की चर्चा

April 23, 2026

Recent Posts

  • En güvenilir siteler arasında Sweet Bonanza siteleri
  • Canlı baccarat lider masa panelini başlat 1King üzerinden
  • Bahiscom Kayıt Sayfası → 2025’te Hemen uye Ol
  • बढ़ते शहरीकरण के साथ अग्नि सुरक्षा एक बेहद महत्वपूर्ण विषय है – अनिमा एस. कुजूर*
  • किरंदुल रिंग रोड नंबर 4 पर बेलगाम रफ्तार, हाईवा ने स्वागत गेट को मारी टक्कर*

You may have missed

En güvenilir siteler arasında Sweet Bonanza siteleri
  • Uncategorized

En güvenilir siteler arasında Sweet Bonanza siteleri

April 24, 2026
Canlı baccarat lider masa panelini başlat 1King üzerinden
  • Uncategorized

Canlı baccarat lider masa panelini başlat 1King üzerinden

April 24, 2026
Bahiscom Kayıt Sayfası → 2025’te Hemen uye Ol
  • Uncategorized

Bahiscom Kayıt Sayfası → 2025’te Hemen uye Ol

April 24, 2026
बढ़ते शहरीकरण के साथ अग्नि सुरक्षा एक बेहद महत्वपूर्ण विषय है – अनिमा एस. कुजूर*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

बढ़ते शहरीकरण के साथ अग्नि सुरक्षा एक बेहद महत्वपूर्ण विषय है – अनिमा एस. कुजूर*

April 24, 2026

Recent Posts

  • En güvenilir siteler arasında Sweet Bonanza siteleri
  • Canlı baccarat lider masa panelini başlat 1King üzerinden
  • Bahiscom Kayıt Sayfası → 2025’te Hemen uye Ol
  • बढ़ते शहरीकरण के साथ अग्नि सुरक्षा एक बेहद महत्वपूर्ण विषय है – अनिमा एस. कुजूर*
  • किरंदुल रिंग रोड नंबर 4 पर बेलगाम रफ्तार, हाईवा ने स्वागत गेट को मारी टक्कर*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.