Raipur
आई.आई.आई.टी. नया रायपुर के निदेशक प्रदीप कुमार सिन्हा को हटाने की मांग को लेकर संस्थान के सभी कर्मचारियों का प्रदर्शन 10वे दिन भी जारी है ।इस क्रम में संस्थान के कर्मचारियों ने निदेशक को हटाने के लिए शाम 6 बजे संस्थान परिसर के अंदर एक कैंडल मार्च आयोजित किया जिसमे संस्थान के सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने भाग लिया और सभी ने एक स्वर में तत्काल निदेशक हो पद से इस्तीफा देने या शासन द्वारा पद से हटाने की मांग की।
इस पूर्व संस्थान में तकनीकी शिक्षा संचालक द्वारा आरोपों को जांच करने हेतु एक चार सदस्यों वाली समिति को भेजा गया है ।सभी आंदोलनकारी कर्मचारियों ने समिति के साथ दोपहर 12:30 बजे मुलाकात की और सभी प्रमाणिक दस्तावेजों को समिति के समक्ष रखा और सभी ने एक स्वर में संस्थान के एक्ट और स्टैच्यूट का हवाला देकर तत्काल निदेशक को हटाने का आग्रह समिति के समक्ष किया ।






![]()


आपको ज्ञात हो कि संस्थान के अंदर ये आंदोलन विगत 10 दिनों से अनवरत जारी है और दिन प्रतिदिन इसकी उग्रता में इजाफा हो रहा है और शासन प्रशासन द्वारा इस विषय में किए जा रहे ढीले रवैए से भी कर्मचारी नाराज हो रहे है।इस पूरा संस्थान में विरोध में धरना प्रदर्शन,पोस्टर अभियान,काली पट्टी अभियान,शांति मार्च,एक दिन पूरा संस्थान बंद जैसे आंदोलन प्रदर्शन करके अपना विरोध जाहिर किया जा चुका है।
संस्थान के कर्मचारी 4 बार माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी से मुलाकात कर चुके है उन्होंने 12 तारीख तक इंतजार करने का मौखिक आग्रह किया है परंतु कर्मचारी अपने आंदोलन को जारी रखे हुए है
