रायपुर । तेजस्विनी फॉउंडेशन बहुमुखी कार्यों के माध्यम से महिलाओं के लिए सुरक्षा , स्वरोजगार, आत्मनिर्भर , प्रोत्साहन आदि का कार्य कर रही है भविष्य में फाउंडेशन द्वारा महिलाओं पर समर्पित मासिक पत्रिका ” तेजस्विनी हलचल ” का प्रकाशन करने जा रही है इस पत्रिका को पूरे छत्तीसगढ़ में केवल महिलाओं द्वारा ही संचालित किया जाएगा। जो छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव का विषय होगा साथ ही मैगजीन में हम ऐसी महिलाओं और बेटियों की कहानी मैगजीन के माध्यम से समाज के समक्ष रखने का प्रयास करेंगे जिससे लाखों महिलाएं मोटिवेट होंगी इस मैगजीन की खासियत महिलाओं के लिए महिलाओं पर और महिलाओं द्वारा लिखी जाएगी।
छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं की प्रतिभा को भी सामने लाने का प्रयास इस पत्रिका के माध्यम से किया जाएगा
मासिक पत्रिका तेजस्विनी हलचल का विमोचन आज छत्तीसगढ़ राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया के कर कमलों से किया गया इस शुभ अवसर पर तेजस्विनी हलचल पत्रिका की संरक्षक सोना फैजल रिज़वी संपादक सुश्री पूजा बडघरे जया थोरात तेजस्विनी फाउंडेशन की प्रांत प्रभारी सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट हर्षा साहू तेजस्विनी फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष अनीता अग्रवाल जी, तेजस्विनी हलचल के प्रचार प्रसार प्रमुख सविता गुप्ता विधिक सलाहकार शोभा सोनी जी एवं तेजस्विनी की सदस्य मनीषा शर्मा जी भी उपस्थित रहे।
भविष्य में फाउंडेशन द्वारा महिलाओं पर समर्पित मासिक पत्रिका ” तेजस्विनी हलचल ” का प्रकाशन करने जा रही है इस पत्रिका को पूरे छत्तीसगढ़ में केवल महिलाओं द्वारा ही संचालित किया जाएगा। जो छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव का विषय होगा साथ ही मैगजीन में हम ऐसी महिलाओं और बेटियों की कहानी मैगजीन के माध्यम से समाज के समक्ष रखने का प्रयास करेंगे जिससे लाखों महिलाएं मोटिवेट होंगी इस मैगजीन की खासियत महिलाओं के लिए महिलाओं पर और महिलाओं द्वारा लिखी जाएगी।
छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं की प्रतिभा को भी सामने लाने का प्रयास इस पत्रिका के माध्यम से किया जाए छत्तीसगढ़ की पहली अपनी पत्रिका तेजस्विनी हलचल जो महिलाओं पर समर्पित एवं पूर्ण रूप से तेजस्विनी फाउंडेशन जो अब पत्रिका के माध्यम से महिलाओं की आवाज बुलंद करेगी आज के इस दौर में जहां पुरुष प्रधान साबित करने की होड़ लगी रहती है वहां यह पत्रिका का संचालन शीर्ष पद से लेकर सामान्य पदों में महिलाएं अपनी सेवाएं देंगी और इसका संचालन करेगी इस पत्रिका का उद्देश्य हर उस महिला को समाज के सामने लाना है जो कुछ भी करने की क्षमता रखती है ।
