बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा जिला बेमेतरा के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रो में संदिग्ध व्यक्तियों सहित संदिग्ध वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 06.03.2024 को रक्षित निरीक्षक/यातायात प्रभारी मनीष सिंह राजपूत एवं यातायात स्टाफ के द्वारा शहर के चौक चौराहों में लगाकर पेट्रोलिंग कर वाहनों की चेकिंग किया गया। इस विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान आम जनों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने की समझाईश दिया गया। यातायात नियमो के उल्लंघन करते पाये जाने पर यातायात पुलिस द्वारा 28 लापरवाह चालको के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। वाहनों की चेकिंग का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है।
बेमेतरा पुलिस आम नागरिको से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाये, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाये एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। और वाहन चालको को बताया कि वाहन में नंबर नही लिखें होने पर समन शुल्क लिया जाता है। इसलिए बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग नहीं करने की जानकारी दी। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है।






![]()


