Skip to content
June 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • राज्य उपभोक्ता आयोग में आधुनिक संशाधनों से युक्त सम्मेलन कक्ष का हुआ शुभारंभ*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

राज्य उपभोक्ता आयोग में आधुनिक संशाधनों से युक्त सम्मेलन कक्ष का हुआ शुभारंभ*

Purushottam Manhare March 7, 2024

 

रायपुर, 07 मार्च 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग भवन के तृतीय तल में आधुनिक डिजिटल सुविधा एवं संशाधन संपन्न सम्मेलन कक्ष का शुभारंभ राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति  गौतम चौरड़िया द्वारा आज सबेरे किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हितेन्द्र तिवारी द्वारा की गई तथा  उज्जवल पोरवाल, मुख्य ऑपरेटिंग अधिकारी, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

माननीय न्यायमूर्ति  गौतम चौरड़िया ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य उपभोक्ता आयोग के लिए आधुनिक डिजिटल सम्मेलन कक्ष अति आवश्यक था। जिसके माध्यम से समय-समय पर राज्य के समस्त जिला उपभोक्ता आयोगों के कार्यों का अवलोकन एवं आकलन, अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ बैठक, आवश्यकता पड़ने पर उनका प्रशिक्षण ऑनलाईन (व्ही.सी. के माध्यम से) सुगमता से की जा सकेगी। उन्होेंने सम्मेलन कक्ष के निर्माण एवं राज्य उपभोक्ता आयोग के सौंदर्यीकरण में अतुलनीय सहयोग हेतु सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

श्री हितेन्द्र तिवारी ने इस अवसर पर अध्यक्ष, छ.ग. राज्य उपभोक्ता आयोग को उनके पदग्रहण करने के पश्चात् राज्य उपभोक्ता आयोग में सुविधाओं के विकास, प्रकरणों की सुनवाई ऑनलाईन (व्ही.सी.) के माध्यम से प्रारंभ करने एवं अब आधुनिक उच्चस्तरीय सुविधायुक्त सम्मेलन कक्ष प्रारंभ करने हेतु जिला अधिवक्ता संघ की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि अवश्य ही समस्त पक्षकारगण एवं अधिवक्तागण उक्त समस्त सुविधाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।

इस अवसर पर राज्य उपभोक्ता आयोग की रजिस्ट्रार श्रीमती हिमांशु जैन, संयुक्त रजिस्ट्रार श्रीमती मोना चौहान, राज्य के समस्त जिला उपभोक्ता आयोगों के अध्यक्ष एवं सदस्यगण व्ही.सी. के माध्यम से तथा राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग एवं जिला उपभोक्ता आयोग के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous खेलमंत्री टंक राम वर्मा ने दी प्रदेश वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं*
Next मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर हुआ त्वरित अमल, पत्थलगांव में अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट की हुई शुरुआत*

Related Stories

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

June 12, 2026
विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी

June 12, 2026
विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*

June 12, 2026

Recent Posts

  • Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी

You may have missed

Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Uncategorized

Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl

June 14, 2026
Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • Uncategorized

Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda

June 13, 2026
most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • Uncategorized

most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:

June 13, 2026
CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

June 12, 2026

Recent Posts

  • Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.