Skip to content
May 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • एमएमडब्ल्यू यूनियन (इंटक) द्वारा सीएमडी के नाम पर शीघ्र वेतन पुनरीक्षण सहित 16 बिंदुओं का मांग पत्र निदेशक उत्पादन को सौंपा गया
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एमएमडब्ल्यू यूनियन (इंटक) द्वारा सीएमडी के नाम पर शीघ्र वेतन पुनरीक्षण सहित 16 बिंदुओं का मांग पत्र निदेशक उत्पादन को सौंपा गया

Purushottam Manhare April 5, 2024

एस एच अज़हर  दंतेवाड़ा किरंदुल. एनएमडीसी लिमिटेड के निदेशक (उत्पादन) एवं अतिरिक्त प्रभार निदेशक (कार्मिक) दिलीप कुमार मोहंती के किरंदुल आगमन पर मेटल माइन वर्कर्स यूनियन (इंटक) के अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं सचिव ए के सिंह के नेतृत्व में उनका हार्दिक स्वागत, अभिनन्दन करते हुए अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के नाम पर परियोजना के कर्मचारियों एवं नगर परिवार के हित में 16 बिंदुओं का मांगपत्र श्रम संघ द्वारा सौंपा गया, जिसमें प्रमुख रूप से
दिनांक 1 जनवरी 2022 से लंबित कर्मचारियों का पुनरीक्षित वेतन समझौता को शीघ्र पूर्ण करने, एनएमडीसी के रिक्त पदों पर कर्मचारियों की भर्ती शीघ्र करने, परियोजना चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टॉफ के नियमित पदों पर भर्ती के साथ ही साथ अनुकम्पा नियुक्ति का प्रावधान करने, किरन्दुल परियोजना में बहुप्रतीक्षित ओव्हर ब्रिज का निर्माण कार्य लगभग 13 वर्षों से अब तक पूर्ण नहीं हो पाया है, इस कार्य को शीघ्रताशीघ्र पूर्ण कराया जाये साथ ही साथ रेलवे द्वारा किये गये सर्वेक्षण के पश्चात् लंबित रेलवे स्टील ब्रिज एवं फुट ब्रिज (रेलवे स्टेशन के समीप) निर्माण कार्य को गति प्रदान की जाये। मशीनों, कल-पुजों, औजारों एवं उपकरणों की कमी को दूर किया जाये, जिससे उत्पादन एवं उत्पादकता प्रभावित न हो। परियोजना चिकित्सालय में एमआरआई की सेवा उपलब्ध कराने, बायो हजार्ड मशीन चालू करने, वर्तमान में किरन्दुल-विशाखापटनम यात्री रेल की सुविधा है, किंतु चिकित्सकीय परामर्श से उपचार हेतु हैदराबाद जाने के लिए रेल सुविधा उपलब्ध नहीं है। अतः कृपया किरन्दुल से हैदराबाद जाने हेतु रेल सुविधा के विस्तार हेतु रेलवे के उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जाये साथ ही साथ जगदलपुर से भुवनेश्वर तक की जो यात्री रेल सुविधा है, उसका विस्तार करते हुए किरन्दुल तक अथवा कम से कम दंतेवाड़ा तक रेल यात्रा की सुविधा प्रदान करने हेतु रेलवे से चर्चा की जाये। किरन्दुल-दंतेवाड़ा मार्ग अत्यंत ही जर्जर स्थिति में है। ग्राम पाढ़ापुर के पास सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर धंस गया है जिसके कारण दुर्घटनायें घटित हो रही है। अतः सड़क मरम्मतीकरण शीघ्र ही करवाने की कृपा करें। साथ ही साथ बचेली से किरन्दुल मार्ग की बंद हो चुकी स्ट्रीट लाईट को सुधरवाने का कष्ट करें, जिससे बचेली से किरन्दुल तक रात्रि कालीन सेवा एवं चिकित्सकीय कार्य से आने-जाने वाले कर्मचारियों द्वारा सुरक्षित आवागमन किया जा सके।
किरन्दुल एवं बचेली नगरवासियों के लिए पाढ़ापुर स्थित एकमात्र
मुक्तिधाम है। अतः सुविधाओं में उन्नयन करते हुए विद्युत शवदाह गृह का निर्माण एवं वहां पर भवन, पोस्टमार्टम हेतु कक्ष, गार्डन, जल आदि सुविधायें उपलब्ध कराई जाये। परियोजना क्षेत्रांतर्गत विविध सामाजिक / सांस्कृतिक भवन
पुराने हो चुके हैं, जिनका जीर्णोद्धार कराया जाये। गीदम एजुकेशन हब की भांति किरन्दुल-बचेली क्षेत्रांतर्गत एजुकेशन एवं स्र्पोट्स एकेडमी की सुविधा प्रदान की जाये, जिससे की स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जा सके। परियोजना द्वारा चिकित्सकीय कार्य एवं विद्यार्थियों के लिए किरन्दुल से हैदराबाद एवं विशाखापट्नम निःशुल्क परिवहन सेवा प्रदान की जा रही है, इसी तर्ज पर किरन्दुल से रायपुर एवं दुर्ग के लिए भी बस सेवा संचालित की जाये। निगम द्वारा प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये थे, जिस पर आगामी कार्रवाई शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण की जाये।

हमारे परियोजना का लोडिंग प्लांट नगर के आवासीय कॉलोनियों के निकट में स्थित होने के कारण समय-समय पर अनेक प्रकार की परेशानियों (सड़क दुर्घटना, धूल, ध्वनि प्रदूषण आदि) का सामना करना पड़ता है। अतः भविष्य में योजनाबद्ध तरीकेसे लोडिंग प्लांट को आवासीय कॉलोनियों से दूर विस्थापित किया जाना उचित होगा। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर मौखिक रूप से सार्थक परिचर्चा की गई, जिस पर निदेशक उत्पादन द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी, सुरेश गुप्ता, सुनील ठाकुर, के पवन कुमार, वेणुधर, राजेन्द्र यादव, ओम कुमार साहू, दुर्गा प्रसाद, अरविंद गुप्ता, नथेला राम नेताम, बिजी प्रदीप, शादाब जिलान, राजेन्द्र पटनायक, अनुपमा भद्रा, देवनारायण, टीकम साहू, अभिषेक स्वर्ण, दिनेश साहू, दिलीप सिंह, एम. के. मल्लाह, तरुण कुमार, दिलीप मंडावी सहित यूनियन के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news Nmdc news

Post navigation

Previous लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध हथियार ,गाँजा पैसा के विरुद्ध बिलासपुर जीआरपी एंटी क्राइम टीम की मुहिम के दौरान बड़ी कार्यवाही
Next जिला कलेक्टर के त्वरित कार्यवाही से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं आंगनबाड़ी केंद्र सौंपा

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.