*लोक सभा चुनाव के पहले चरण के एक दिन पहले राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर अपने कार्य कर्ता को कहा ये आम चुनाव नहीं है, ये संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है उन्होंने आगे कहा कि आप हमारी पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। मैंने सोचा चुनाव का समय है, मैं आपसे थोड़ी सी सीधी बात कर लूं।ये आम चुनाव नहीं है। ये संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है, जिसमें आप जैसे ‘बब्बर शेर’ कार्यकर्ताओं के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस पार्टी की सोच और विचारधारा आपके अंदर है, आपकी रगों में हैं।
कांग्रेस का मेनिफेस्टो एक बेहतरीन मेनिफेस्टो है।
इसमें हमारी कुछ महत्वपूर्ण गारंटी हैं-






![]()


ंगरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए
ं अप्रेंटिसशिप का अधिकार- सभी ग्रैजुएट्स और डिप्लोमा होल्डर्स को 1 साल की अप्रेंटिसशिप और 1 लाख रुपए ंकिसानों को MSP की कानूनी गारंटी
ं मनरेगा श्रमिकों का मेहनताना कम से कम 400 रुपए
ं कॉन्ट्रैक्ट मजदूरी को खत्म करेंगे
ं 30 लाख सरकारी नौकरियां देंगे
ं अग्निवीर को खत्म करेंगे
ं GST व्यवस्था को ठीक करेंगे
हमने जनता की बात सुनकर यह मेनिफेस्टो तैयार किया है। आप इसके बारे में देश की जनता को बताइए।
जनता को बताइए कि BJP हिंदुस्तान की सोच पर हमला कर रही है, हिंदुस्तान की विचारधारा को खत्म कर रही है, संविधान को मिटाने की कोशिश कर रही है।
