संदीप छाबड़ा खरोरा
खरोरा ।टाटा मैजिक चोरी करने वाले आरोपी को खरोरा पुलिस ने अपराधियों को पकडने और वाहन को जब्त करने मे सफलता हाथ लगी आरोपी राजेश लहरी पिता चम्मन उम्र 21 साल कोसरंगी थाना खरोरा जिला रायपुर( छ ग ) अनिरुद्ध उर्फ अजय पिता राम धीवर उम्र19 साल कोसरंगी थाना खरोरा रायपुर को गिरफ्तार कर रिमांड में न्ययालय रायपुर में पेश किया गया।पुलिस ने बताया कि खरोरा थाना अंतर्गत ग्राम कोसरंगी निवासी चोवा राम साहू पिता जगतु उम्र 52 साल कोसरंगी थाना खरोरा ने थाना आकर लिखित आवेदन पेश किया कि दिनांक 17 जनवरी को आवेदक का टाटा एस मैजिक क्रमांक cg 04 mp 3344 को कोई अनजान आरोपी द्रारा चोरी कर ले जाने का रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि आज आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया ।








