भानुप्रतापपुर। दुर्गुकोंदल ब्लाक मुख्यालय में स्थित शराब दुकान पर तय दर से अधिक दामों में शराब बेची जा रही है। मदिरा प्रेमियों द्वारा कई बार इसकी शिकायत संबंधित विभाग में की गयी पर समस्या जस की तस बनी हुई है। इस शराब दुकान को लेकर कई राजनीतिक व सामाजिक संगठनों द्वारा आंदोलन भी किया जा चुका है, पर शराब दुकान के कर्मचारियों को इससे कोई सबक नहीं मिला और कार्यवाही के अभाव में इनके हौसले और भी बुलंद हो चुके हैं। शराब खरीददारों से आये दिन बदसुलूकी व बत्तमीजी की जाती है। दाम पूछने पर बताया नहीं जाता और ज्यादा होने पर शराब नहीं हैं कहकर खरीददार को भगा दिया जाता है।
ज्ञात हो कि दुर्गुकोंदल की शराब दुकान आये दिन विवादों में रहती है। इसी विवाद के चलते 1 महीने पूर्व ही दुकान में नए मैनेजर की पदस्थापना की गई है। लेकिन इनके द्वारा स्थिति को सुधारना छोड़कर और बिगाड़ने में लगे हुए हैं। छोटी हो या बड़ी शराब की बोतल खरीदीने में 10 से लेकर 50 रुपये तक अधिक लिए जा रहे हैं। इसके दाम के बारे में पूछने पर शराब प्रेमियों को डांट कर वहाँ से भगा दिया जाता है। सम्बंधित विभाग द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शिकायत के बावजूद कार्यवाही न करना कई प्रकार के संदेहों को जन्म देता है। पूर्व में भी इस दुकान में बड़े विवाद हो चुके हैं जिनके लिए यह अखबार में सुर्खियों में बनी रही थी। वर्तमान में जो माहौल देखने को मिल रहा है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि दोबारा इसी प्रकार की घटना हो सकती है। अब देखना यह होगा कि विभाग इस दिशा में कोई कदम उठाएगी या फिर किसी बड़ी घटना के घट जाने का इन्तेजार करेगी।
