एस एच अजहर दंतेवाड़ा किरंदुल परियोजना में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष इस वर्ष भी 21, जून, 20024 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर परियोजना विद्यालय में योगाभ्यास किया गया। सर्वप्रथम परियोजना प्रबंधन समिति के सर्वश्री एम. सुब्रमण्यन, महाप्रबंधक (विद्युत), एस. के. कोचर, महाप्रबंधक (खनन) ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यकम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथियों ने जीवन में योग के अनन्य महत्व को रेखांकित किया। बी. के. माधव उप महाप्रबंधक (कार्मिक) ने स्वागत भाषण में कहा कि योग जीवन का अभिन्न अंग है। व्यक्ति को अपने आरोग्य को चुस्त-दुरस्त रखने के लिए नियमित योगाभ्यास करना चाहिए। योग प्रशिक्षक सर्वश्री राजेश सिन्हा, तुलेश्वर निषाद ने उपस्थित सभी को योगाभ्यास करवाया। इसमें बीआईओपी स्कूल, डीएवी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, प्रकाश विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित महिलाओं ने भी योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में सर्वश्री आर. इम्प्रान, महाप्रबंधक (सिविल) ठेका विभाग, सेल्वा कुमार, महाप्रबंधक (यांत्रिक) सेवाएं, एस. गुहा, उप महाप्रबंधक (वित्त), टी. रामनाथ उप महाप्रबंधक (सिविल), डी. विजय कुमार, प्रबंधक (कार्मिक), ए.के. सिंह, सचिव, एमएमडब्ल्यूयू, प्रतिनिधि एसकेएमएस नरसिम्हा रेड्डी सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। योग दिवस कार्यक्रम का संचालन दिनेश साहू एवं धन्यवाद ज्ञापन कुनामी हसंदा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री बिकाश साहू, जिआउल हसन, मोती लाल साहू तथा कार्मिक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।







![]()


