12 वे तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य का गर्भ कल्याणक महोत्सव के अवसर पर आज दिनांक 27 जून आषाढ़ कृष्ण षष्ठी गुरुवार को राजधानी रायपुर शहर के आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के जिनालय में पार्श्वनाथ बेदी के समक्ष हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ धार्मिक वातावरण में मनाया गया। बड़ा मंदिर के पूर्व उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू ने बताया की आज इस अवसर पर जिनालय के पार्श्वनाथ बेदी के समक्ष धर्म प्रेमी बंधुओ द्वारा सुबह 8 बजे वासुपुज्य भगवान को मंत्रोचार के साथ पांडुक्षिला में विराजमान किया गया। सभी उपस्थित सदस्यो ने प्रासुक जल से भगवान का मंत्रोचार के साथ अभिषेक एवं विशेष शांति धारा की। आज की रिद्धि सिद्धि सुख शांति प्रदाता शांति धारा करने का सौभाग्य पूर्व सचिव राजेश रज्जन जैन को प्राप्त हुआ। शांति धारा का वाचन राशु जैन द्वारा किया गया। तत्पश्चात सभी ने भगवान की भक्तिभाव से भगवान की आरती कर वासुपुज्य भगवान का विशेष पूजन प्रारंभ किया। अष्ट द्रव्यों से पूजन कर जयकारों की गूंज के बीच श्री वासुपूज्य पूजन के अर्घ्य समर्पित किए गए। अंत में ॐ ह्रीं श्रीवासुपूज्य जिनेन्द्राय पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा मंत्र उच्चारण से अंतिम अर्घ्य चढ़ा कर विसर्जन किया गया। इस अवसर पर आज विशेष रूप से श्रेयश जैन बालू,राजेश रज्जन जैन, शैलेंद्र जैन, राशु जैन,प्रवीण जैन,जितेंद्र जैन जित्तू,प्रणीत जैन,श्रद्धेय जैन विक्की, नीरज जैन के साथ बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित थी।








