Skip to content
May 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कुआकोंडा सरपंच उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत
  • Popular
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

कुआकोंडा सरपंच उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत

Purushottam Manhare January 21, 2022

दंतेवाड़ा। छतीसगढ़ की सत्ता पर काबिज कांग्रेस पार्टी को विपक्षी पार्टी भाजपा ने दंतेवाड़ा जिला अंतर्गत कुआकोंडा ग्राम पंचायत सरपंच उपचुनाव में शिकस्त देकर भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता पक्ष का मैदान समेट दिया । प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और दंतेवाड़ा विधानसभा पर भी कांग्रेस का कब्जा है और भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिये ये हर्ष की बात है जहां उपचुनाव हुआ वहाँ से निर्वाचित दिवंगत पूर्व प्रत्याशी भी कांग्रेस समर्थित था | इसका श्रेय कुआकोंडा क्षेत्र में निवासरत वरिष्ठ भाजपा नेता रामबाबू गौतम , भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुडामि, धीरेंद्र प्रताप सिंह महामंत्री ,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित सिंह और युवा ऊर्जावान मंडल अध्यक्ष सोमडु कोर्राम तथा भाजपा के समस्त कार्यकर्ता जिनके नेतृत्व में बेहतर चुनाव प्रबंधन एवं प्रत्याशी चयन को दिया जा रहा है | भाजपा अधिकृत एवं समर्थित प्रत्याशी लच्छू राम राना अपने नजदीकी प्रतिध्वंदी दिनेश से 31 मतो से जीत दर्ज की | कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी दीपक तीसरे स्थान पर रहे जिन्हें 362 मत मिले | जीत के बाद जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी एवं मिठाईया बांटकर जश्न मनाया | जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी चैतराम अटामि ने सरपंच प्रत्याशी और कुआकोंडा मंडल के कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी | उन्होंने कहा है कि कुआकोंडा मंडल के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं के मेहनत से आज भाजपा समर्थित सरपंच प्रत्याशी ने जीत हासिल की है इसके लिये कुआकोंडा ग्राम के मतदाताओं का भी हृदय से आभार व्यक्त करता हू | भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुडामी ने कहा कि विजयी सरपंच प्रत्याशी ग्राम के समुचित विकास एवं जनसेवा के लिये सदैव तत्पर रहेंगे | मतदाताओ ने सत्ता पर काबिज भूपेश सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए उन्हें करारा जवाब दिया है | कुआकोंडा उपचुनाव में कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी को एकतरफा हार मिली है | इससे स्पष्ट है कि हमारे भाजपा संगठन कितनी मजबूती से कार्य कर रहा है, हमारे बूथ के कार्यकर्ता कितने सक्रिय है | निश्चित रूप से हम आगामी 2023 विधानसभा चुनाव में दंतेवाड़ा के सीट पर बहुमत से जीतकर आयेंगे | निर्वाचित सरपंच प्रत्याशी लच्छू राम राना ने कहा कि मैं भाजपा संगठन का आभारी हूं की उन्होंने मुझे इस चुनाव के उम्मीदवार के रूप में अधिकृत किया | वही कुआकोंडा मंडल अध्यक्ष सोमडु कोर्राम ने कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता रामबाबू गौतम के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन तथा कार्यकर्ताओ की मेहनत के परिणाम स्वरूप हमने आज इस पंचायत उपचुनाव में विजय हासिल की है | पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक बाजपाई ने भी कुआकोंडा पहुँचकर सरपंच एवं कार्यकर्ताओ को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी | ग्राम पंचायत कुआकोंडा के स्थानीय शिवमंदिर पहुँचकर वरिष्ठ भाजपा नेता रामबाबू गौतम समेत अनुसूचित जनजाति प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुडामि, दीपक बाजपाई, सुमित भदौरिया, सोमडु कोर्राम , जिला मीडिया प्रभारी राहुल असरानी, धुर्वा कुंजाम समेत ग्रामवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया |

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: election news

Post navigation

Previous संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी द्वारा सुपोषण अभियान के 386वें दिन जरूरतमंदों एवं अस्पतालों में मरीजों के परिजनों को निःशुल्क गर्म पोष्टिक भोजन वितरण किया गया
Next पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने लिया बड़ा फैसला इस बार भी ऑनलाइन होगी परीक्षाएं

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.