पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे बच्चों ने प्रकृति का यह पर्व मनाया
रायपुर। बोरिया खुर्द स्थित वेदाचार्य ‘द क्रीएशन वर्ल्ड एकेडमी’ में शनिवार को बच्चों ने हरेली तिहार धूमधाम से मनाया। इस दौरान सभी बच्चों को हरेली तिहार की परंपरा एवं महत्व से अवगत कराया। किसानों के खेतों में उपयोग आने वाले उपकरणों को भी पूजा अर्चना की। छात्रों के बीच गेड़ी दौड़ और फुगड़ी प्रतियोगिता भी हुई। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करना और इसे आगे बढ़ाना है। विद्यालय प्रमुख किशोर सिन्हा के नेतृत्व में विद्यालय मे छत्तीसगढ़ की परंपराओं, संस्कृति और लोककला को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।
यह पर्व छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा के साथ पर्यावरण के महत्व को भी दर्शाता है। किसान कृषि कार्य में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों और औजारों की सफाई कर उनकी पूजा अर्चना करते हैं। इस अवसर पर स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। जिसमें पारंपरिक खेल, फुगडि, भौरा, कंचे, गेंडी, बिल्लस आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया और उन्हें गिफ़्ट व प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।








