छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि आज दिनांक 25 जनवरी 2022 को चेम्बर के एक प्रतिनिधि मंडल ने चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी की अध्यक्षता में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी सिविल लाइन्स रायपुर से मिलकर अमेजान कंपनी और उसके अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन सौंपा।
चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने पत्र के माध्यम से बताया कि आॅनलाइन कंपनी अमेजान ने जूते-चप्पल आदि पर देश के स्वाभिमान राष्ट्रीय ध्वज मुद्रित किया है और इन वस्तुओं को अपने वेब पोर्टल पर बेच रही है। अमेेजान की वेबसाइट पर प्रदर्शित की गई सामग्री का पिं्रट आउट इस पत्र के साथ संलग्न है। राष्ट्र ध्वज तिरंगे का अपमान पूरे देश का और हर भारतवासी का अपमान है। यह कृत्य राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2 (ई) के अनुसार अजमानती दंडनीय अपराध है। इस धारा में अपराध पंजीबद्ध हो गया है। अमेजान कंपनी द्वारा गांजा, चाकू-छुरी एवं कोविड किट जैसी वस्तुएं आनलाइन बेची जा रही है जो कि गैरकानूनी है पूर्व में भी इसकी शिकायत की जा चुकी है।
श्री पारवानी ने पुलिस अधीक्षक से अमेजान कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। श्री पारवानी ने कहा कि अमेजान के इस कृत्य से भारत की 135 करोड़ जनता की भावनायें आहत हुई हैं।
प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, सलाहकार भरत बजाज, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, मनमोहन अग्रवाल, मंत्री-नीलेश मूंधड़ा, शंकर बजाज,जयंत मोहता, युवा चेम्बर महामंत्री कांति पटेल,उपाध्यक्ष-जयेश पटेल, विपुल पटेल, मंत्री प्रकाश पटेल, कपिल पटेल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।









