Skip to content
June 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम पहुँच कर कांवड़ियों की सेवा की, अपने हाथों में भोजन-प्रसाद परोसा और सभी का हाल-चाल जाना
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम पहुँच कर कांवड़ियों की सेवा की, अपने हाथों में भोजन-प्रसाद परोसा और सभी का हाल-चाल जाना

Purushottam Manhare August 12, 2024

उपमुख्यमंत्री ने कावड़ियों को भोजन, प्रसाद परोसकर साथ में बैठकर भोजन भी किया

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने नर्मदा मैय्या मंदिर और जलेश्वर महादेव मंदिर पहुँचकर विशेष पूजा-अर्चना की और छत्तीसगढ़ की समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की

उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर कावड़ियों के लिए भोरमदेव से अमरकंटक तक की गई है विशेष व्यवस्था

कवर्धा, 12 अगस्त, 2024। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा रविवार को मध्यप्रदेश के अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम पहुँचे। अमरकंटक से छत्तीसगढ़ के कबीरधाम भोरमदेव लगभग 180 किलोमीटर दूर कावड़ यात्रा करने वाले सभी कावड़ियों को अपने हाथों से भोजन और प्रसाद परोसा कर उनकी सेवा की। उपमुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान सभी कावड़ियों का हाल-चाल जाना और उनके साथ बैठक कर भोजन- प्रसाद ग्रहण भी किया। इससे पहले लम्बी पदयात्रा तय कर अमरकंटक पहुचे सभी कावड़ियों और भक्तों का उन्होंने हर-हर महादेव और बोल-बम के जयघोष के साथ स्वागत और अभिनंदन किया।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज सुबह नर्मदा मैय्या मंदिर और जलेश्वर महादेव मंदिर पहुँचकर विशेष पूजा-अर्चना की और छत्तीसगढ़ की समृद्धि तथा खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मृत्युंजय आश्रम में कांवड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कवर्धा से अमरकंटक लगभग 180 किलोमीटर की दूरियों के बीच कावड़ियों के कठिनाइयों ने रूबरू भी हुए।उन्होंने कावड़ियों में उनके सुरक्षा के लिए की जा रही पेट्रोलिंग, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मेडिकल टीम और उनके ठहरने की व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी भी ली।

उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक की 150 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि भक्तगणों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के निर्देशानुसार कांवड़ियों के लिए 15 से अधिक स्थानों पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। जिनमें 4 पुलिस पेट्रोलिंग टीमें और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस की ड्यूटी शामिल है। पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में विस्तृत निर्देश दिए गए हैं, ताकि कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कांवड़ियों के लिए 20 से अधिक स्थानों पर ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है। अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है, जिसमें दाल-भात, सब्जी, मिठाई जैसे खीर, पुड़ी और हलवा का समावेश है। इन व्यवस्थाओं की निगरानी में बोलबम समन्वय समिति और स्थानीय अधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कहा कि हमारे लिए कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है। सावन माह के इस पवित्र अवसर पर हमने सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए हैं ताकि सभी भक्तजन बिना किसी कठिनाई के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous बस्तर के पत्रकारों की नि:शर्त रिहाई की जाए : नितिन चौबे
Next मोवा साहू समाज उत्थान समिति के तत्वाधान में एल आई सी कॉलोनी रोड स्थित दानवीर भामाशाह धाम मोवा में हरेली महोत्सव एवं सावन उत्सव का कार्यक्रम बहुत धूम धाम से मनाया गया

Related Stories

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

You may have missed

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.