Skip to content
June 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • देवेन्द्र यादव, कांग्रेस नेताओं और निर्दोषो की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

देवेन्द्र यादव, कांग्रेस नेताओं और निर्दोषो की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन*

Purushottam Manhare August 24, 2024

 

*सरकार को चुनौती देता हूं हिम्मत है तो कांग्रेस और भाजपा नेताओं का नार्को टेस्ट कराये – दीपक बैज*

*बलौदा बाजार की घटना के पीछे भाजपा के ही लोगों का हाथ है*

*सरकार अपनी विफलता छुपाने कांग्रेस के नेताओं को टारगेट कर रही*

रायपुर/24 अगस्त 2024। बलौदाबाजार मामले में कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव सहित कांग्रेस के नेताओं और सतनामी समाज के लोगो की गलत ढंग से की गयी गिरफ्तारियों के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश व्यापी आंदोलन विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश के सभी जिलों में धरना आयोजित किया गया। राजधानी रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सक्ति में, दुर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धरना प्रदर्शन का नेतृत्व किया। प्रदेश के अन्य नेतागण अपने-अपने जिलों में धरने में शामिल हुये राजधानी रायपुर में धरने को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि निर्दोष लोगों पर गिरफ्तारी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सरकार बदले की भावना से गलत कार्यवाही कर निर्दोषो की गिरफ्तारी की गयी है। हमारे नेताओं पर झूठे अपराध पंजीबद्ध किया है। मैं मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं हमारे नेताओं का नार्को टेस्ट करा ले। देवेन्द्र यादव, शैलेन्द्र बंजारे और चाहे तो हमारी भी नार्को टेस्ट करा लें। भाजपा मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, सनम जांगड़े सहित भाजपा नेताओं का भी नार्को टेस्ट करा ले। सरकार में साहस है तो हमारे नार्को टेस्ट की चुनौती को स्वीकार करें। लोकतंत्र जिंदा है, संविधान जिंदा है लेकिन लोकतंत्र और संविधान को कुचलने वालों को कांग्रेस पार्टी बर्दाशत नही करेगी। क्या आप कांग्रेस जिलाध्यक्ष को जेल भेजकर संतुष्ट है। कार्यवाही करते है कांग्रेस के ऊपर एक हमारे यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, कांग्रेस विधायक पर कार्यवाही कर रहे है। भाजपा सरकार ने सतनामी समाज के लोगो को बदनाम करने के लिये, सतनामी समाज के निर्दोष लोगो को जेल भेजने का काम किया। भाजपा सरकार ने सतनामी समाज में गलत वातावरण पैदा किया है। भाजपा की सरकार ने गलत तरीके से कार्यवाही किया है लेकिन निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी बर्दाशत नही किया जायेगा। प्रदेश के कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता सच्चाई के लिये जेल जाने को भी तैयार हैं, जेल की जगह कम पड़ जायेगी, धाराये कम पड़ जायेगी। हमारे कार्यकर्ता को जेल भेज दिये तो हमारा कार्यकर्ता डर जायेंगे हमारा कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। 15 साल भाजपा की सरकार थी आपके खिलाफ हम लड़े कांग्रेस के नेता सीने में गाली खायी है। याद है हमें स्व. विद्याचरण शुक्ल जी, स्व. महेन्द्र कर्मा जी, स्व. नंदकुमार पटेल जी, स्व. उदय मुदलियार जी, ऐसे तमाम कार्यकर्ता इस सरकार के खिलाफ सीने में गोली खायी है। आप सिर्फ डरा सकते हो और कुछ नहीं कर सकते। जहां न्याय होना चाहिये वहां न्याय की जगह आप सिर्फ निर्दोष लोगों पर कार्यवाही करते है। मैं पूछना चाहता हूं इस सरकार से कौन सा न्याय कर रहे हो प्रदेश की जनता देखना चाहती है। इस घटना का पर्दाफाश होना चाहिये। क्या भाजपा के नेता शामिल नहीं है इस घटना में, क्या भाजपा सरकार अपनी प्लानिंग से सतनामी समाज को डरा सके, कांग्रेस को डरा सके। भाजपा सरकार पूरी साजिश रणनीति के साथ बलौदाबाजार की घटना को अंजाम देने काम किया है बहुत जल्द पर्दाफाश होगा। हमारी लड़ाई सच्चाई के लिये है बलौदाबाजार की घटना में निर्दोष लोगों के लिये जो दर-दर भटक रहे है। सतनामी समाज को न्याय दिलाने के लिये है। जो कभी धरना में गया ही नही उसको गिरफ्तार कर लिया गया। हम सीबीआई जांच की मांग करते है। भाजपा की सरकार छोटे घटना के लिये सीबीआई जांच करवा रही है तो इतनी बड़ी घटना के लिये सीबीआई जांच क्यो नही कर रही है? इसलिये हम मांग करते बलौदाबाजार की घटना को सीबीआई से जांच कराने की मांग करते है ताकि सच्चाई से पर्दा उठ सके। डबल इंजन की सरकार है चाहे तो किसी भी जांच करा सकते है लेकिन सच्चाई पर कितना भी पर्दा डाल दो आज नही तो कल सच्चाई का पर्दा उठेगा। हमारी लड़ाई सच्चाई के लिये है, हमारी लड़ाई उन युवा साथियों के लिये जो सरकार जानबूझकर कार्यवाही कर रही है। कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ रही है। आने वाले समय में हर मुद्दो को लेकर भाजपा सरकार को बेनकाब करते रहेंगे। जब तक हम इस सरकार को उखाड़ कर न फेंके, जब तक इस हिटलरशाही सरकार को बेदखल न करे, जब तक इस सरकार को पर्दाफाश न करे, जब इस लूट और खसोट वाली सरकार को बाहर न करे तब हमारी लड़ाई जारी रहेगी। कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को जेल भेजोगे तो 10 कार्यकर्ता जेल जाने को तैयार है। 10 कार्यकर्ता को जेल भेंजेगे तो 100 कार्यकर्ता जेल जाने को तैयार है। जब असली अपराधी गिरफ्तार नहीं होते, जब तक भाजपा के नेता गिरफ्तार नहीं होते तब तक हमारा लड़ाई जारी रहेगा। हमारा संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेस पार्टी यह लड़ाई पूरे जोर शोर से लड़ेगी।

सरगुजा में पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव, महासमुंद में पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, जगदलपुर एवं बस्तर ग्रामीण पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम, धमतरी पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, जांजगीर-चांपा में डॉ. शिवकुमार डहरिया, राजनांदगांव रविन्द्र चौबे, बालोद में सांसद फूलोदेवी नेताम, कोरबा शहर एवं ग्रामीण ज्योत्सना महंत, सूरजपुर डॉ. प्रेमसाय सिंह, बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण जयसिंह अग्रवाल, कांकेर में अनिला भेड़िया, रायगढ़ शहर एवं ग्रामीण अमरजीत भगत, जशपुर उमेश पटेल, सुकमा कवासी लखमा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पी. आर. खुंटे, नारायणपुर लखेश्वर बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में भोलाराम साहू, बलौदाबाजार विकास उपाध्याय, बीजापुर विक्रम मंडावी, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी कुंवर सिंह निषाद, बेमेतरा अरूण वोरा, कोरिया डॉ. प्रीतम राम, गौरेला-पेण्ड्रा मारवाही में आशीष छाबड़ा, मुंगेली शैलेष पांडेय, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर डॉ. विनय जायसवाल, दंतेवाड़ा रेखचंद्र जैन, गरियाबंद विनोद चंद्राकर, कवर्धा राजेन्द्र तिवारी, कोण्डागांव बिरेश ठाकुर, बलरामपुर में जे.पी. श्रीवास्तव शामिल हुये।

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news

Post navigation

Previous पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले को रोककर अभद्रता अस्वीकार्य, भाजपा के नेता भी इसी प्रकार के प्रतिरोध के लिये तैयार रहे*
Next अमित शाह नक्सलवाद पर राजनीति कर रहे – कांग्रेस*

Related Stories

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

You may have missed

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.