Skip to content
October 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • सस्पेंस, थ्रिल और कॉमेडी से भरपूर छत्तीसगढ़ी फिल्म ए ददा रे
  • मनोरंजन

सस्पेंस, थ्रिल और कॉमेडी से भरपूर छत्तीसगढ़ी फिल्म ए ददा रे

Purushottam Manhare August 26, 2024

 

छत्तीसगढ़ी फिल्म हण्डा की सफलता के बाद एन. माही फिल्म प्रोडक्शन एवं निर्माता मोहित कुमार साहू की प्रस्तुति

सस्पेंस, थ्रिल और कॉमेडी से भरपूर छत्तीसगढ़ी फिल्म ए ददा रे

फिल्म के लेखक, निर्देशक एवं अभिनेता हैं आनन्द दास मानिकपुरी

गांव में प्रचलित सत्य घटना पर आधारित है छत्तीसगढ़ी फिल्म एददा रे

प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में एक साथ 30 अगस्त को होगी रिलीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म हण्डा की सफलता के बाद एन. माही फिल्मस प्रोडक्शन के सफल निर्माता मोहित साहू की बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म ए ददा रे प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में 30 अगस्त को एक साथ रीलीज होने जा रही है। सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म में हॉरर, संस्पेंस, थ्रिल और कॉमेडी का तड़का है। फिल्म के लेखक, निर्देशक आनन्द दास मानिकपुरी ने बताया कि आज से 40-45 साल पहले मेरी नानी और पिता ने अपने साथ घटित घटना को आपबीती में बताया था कि किस तरह उनका सामना अलग-अलग रूप से छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचल में प्रचलित मटिया और रक्सा से हुआ था, उस दौरान उनके मुंह से निकले भय स्वरूप शब्द थे ए ददा रे, जिसे इस्तेमाल करते हुए इस फिल्म का नाम ए ददा रे रखा गया। आनन्द दास ने बताया कि फिल्म का आरंभ ही इसी सत्य घटना के साथ किया गया है, गांव में प्रचलित चटिया-मटिया और रक्सा की संस्पेंस कहानी, गांव में अप्रत्याशित होने वाली घटना व कॉमेडी के घालमेल इस फिल्म को फूल मनोरंजक बनाता है। फिल्म के गीत चाँदी के गोला… समझ नई आये गोरी रे और टॉईटल सांग कर्ण प्रिय हैं, जो सोशल मीडिया में भी पहले से ही छाया हुआ है। फिल्म की कहानी ऐसे गांव की है, जहां भूत-प्रेतों का अफवाह है, जिसे हीरो अपने खोजबीन से दूर करता है और सच्चाई सबके सामने लाता है। फिल्म की खुबसूरत हीरोइन हेमा शुक्ला पर्दे पर निखर कर सामने आती है। आनन्द दास ने बताया कि यह फिल्म उन्होंने दो साल पहले ही लिख डाला था और अपनी पहली ब्लॉकबस्टर छत्तीसगढ़ी फिल्म सरई से पहले इसे बनाना चाहते थे परन्तु ऐसा हो ना सका, अब वे अपनी दूसरी फिल्म के रूप में ए ददा रे लेकर आ रहे हैं, जिसकी ज्यादातर शूटिंग बिलासपुर संभाग अंतर्गत रतनपुर, हरमोड़ी, नेवरा, लोरमी के पास झापल इत्यादि गांव में किया गया है।

नानी ने बताई थी मटिया की कहानी

छत्तीसगढ़ी फिल्म ए ददा रे के लेखक, निर्देशक व अभिनेता आनन्द दास मानिकपुरी ने बताया कि फिल्म ए ददा रे गांव में प्रचलित चटिया- मटिया और रक्सा जैसे भूतिया इंसीडेंट पर आधारित है, जिसे उन्होंने बचपन में अपनी नानी और पिता से सुना है। उन्होंने बताया था कि नानी ने एक बार उसे चटिया-मटिया की कहानी बताई थी, जो मेरे जेहन में बस गया, बाद में मैंने इसे कहानीबद्ध किया और आज अपने छत्तीसगढ़ के सुधि दर्शकों के लिए बतौर मनोरजंक फिल्म के तौर पर प्रस्तुत किया है।

शूटिंग के दौरान आती थी पायल की आवाज

आनन्द दास मानिकपुरी ने बताया कि शूटिंग के दौरान रतनपुर में किराये पर लिये घर से पायल बजने की आवाज आती थी। जिसे क्रु-मेम्बर्स ने गौर किया। बाद में आनन्द दास स्वयं घर में रूके और उसे भी दोपहर के समय पायल बजने की वही आवाज सुनी, जिसका उन्होंने खुलासा करने आवाज की दिशा पर गये तो वहां जाकर सभी भौचक्के रहे गए क्योंकि दरअसल वह पायल की नई एक पुराने सिलिंग फैन से आ रही थी, जिसकी आवाज ऐसी थी मानो पायल की आवाज हो।

इस फिल्म के मुख्य कलाकार

आनंद मानिकपुरी, हेमा शुक्ला, पिंकी साहू, विवेक चंद्रा, नवरंग यादव, मनोज यदु, अमनकांत, मुकेश यादव, नीतेश लहरी, विनोद उपाध्या मैडी, नायक, शशांक, मनीषा वर्मा, सत्तू बरेठ, संतोष राठौर, ज्ञानेन्द्र शुक्ला एवं अन्य।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous रायपुर में कल दहीहांडी उत्सव, विश्वविख्यात शिव भजन गायक बाबा हसंराज रघुवंशी देंगे प्रस्तुति
Next क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  से सौजन्य मुलाक़ात की

Related Stories

एल्बम सुपर स्टार करन-किरण की फिल्म”मया बिना रहे नइ जाए” 4 अप्रैल से होगी प्रदर्शित….
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

एल्बम सुपर स्टार करन-किरण की फिल्म”मया बिना रहे नइ जाए” 4 अप्रैल से होगी प्रदर्शित….

March 29, 2025
तीन दिवसीय माहेश्वरी प्रीमियर लीग में छत्तीसगढ़ से 144 माहेश्वरी खिलाड़ियों ने भाग लिया
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

तीन दिवसीय माहेश्वरी प्रीमियर लीग में छत्तीसगढ़ से 144 माहेश्वरी खिलाड़ियों ने भाग लिया

December 16, 2024
छत्तीसगढ़ी फिल्म डोली लेके आजा का हुआ पोस्टर विमोचन
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ी फिल्म डोली लेके आजा का हुआ पोस्टर विमोचन

November 30, 2024

Recent Posts

  • पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ*
  • विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा के निर्देश पर सतर्कता जागरूकता अभियान आयोजित; नागरिकों को दिलाई गई सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा*
  • एनएमडीसी लिमिटेड बी.आई.ओ.एम. किरन्‍दुल कॉम्‍प्‍लेक्‍स द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह-2026 का शुभारंभ
  • रायपुर पहुंचे CAIT के राष्ट्रीय चेयरमेन बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ की बैठक*
  • पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान – कांग्रेस*

You may have missed

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ*

October 27, 2026
विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा के निर्देश पर सतर्कता जागरूकता अभियान आयोजित; नागरिकों को दिलाई गई सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा*
  • छत्तीसगढ़

विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा के निर्देश पर सतर्कता जागरूकता अभियान आयोजित; नागरिकों को दिलाई गई सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा*

October 27, 2026
एनएमडीसी लिमिटेड बी.आई.ओ.एम. किरन्‍दुल कॉम्‍प्‍लेक्‍स द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह-2026 का शुभारंभ
  • Uncategorized

एनएमडीसी लिमिटेड बी.आई.ओ.एम. किरन्‍दुल कॉम्‍प्‍लेक्‍स द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह-2026 का शुभारंभ

October 27, 2026
रायपुर पहुंचे CAIT के राष्ट्रीय चेयरमेन बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ की बैठक*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

रायपुर पहुंचे CAIT के राष्ट्रीय चेयरमेन बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ की बैठक*

October 27, 2026

Recent Posts

  • पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ*
  • विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा के निर्देश पर सतर्कता जागरूकता अभियान आयोजित; नागरिकों को दिलाई गई सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा*
  • एनएमडीसी लिमिटेड बी.आई.ओ.एम. किरन्‍दुल कॉम्‍प्‍लेक्‍स द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह-2026 का शुभारंभ
  • रायपुर पहुंचे CAIT के राष्ट्रीय चेयरमेन बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ की बैठक*
  • पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान – कांग्रेस*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.