रायपुर स्पर्श एक कोशिश वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा 0 से 16 वर्ष के बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए “स्वर्ण-प्राशन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, अनिता लुनिया के निवास, रामकुंड, चौबे कॉलोनी में लगभग 250 बच्चों को स्वर्ण भस्म अवलेह का पान कराया गया, इस आयोजन में संस्थापिका अनिता लुनिया, जे.एस.ठाकुर, कौशल जैैन जी, वर्धमान चोपड़ा, किशोर बोथरा, गौरव अग्रवाल,विमल गोलछा ,जीवन लाल बोहरा ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों का विशेष योगदान रहा, साथ ही 300 लोगों को सेव बूंदी वितरित किया गया ,किशोर ने बताया कि आयु के हिसाब से यदि प्रतिदिन 4 से 8 बुंद तक इसका पान कराया जाता है तो इससे बच्चों की प्रज्ञा, बुद्धि और शारीरिक दक्षता पुष्ट होती है।
