Skip to content
September 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भाजपा बताएं कि मोदी कितना चंदा लेकर मित्रों को देश की धरोहर बेच रहे हैं – कांग्रेस
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भाजपा बताएं कि मोदी कितना चंदा लेकर मित्रों को देश की धरोहर बेच रहे हैं – कांग्रेस

Purushottam Manhare January 31, 2022

रायपुर/31 जनवरी 2022। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रेतमाफ़िया के खिलाफ कार्रवाई पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान को अवैध काम करने वालों के साथ भाजपा की हमदर्दी ठहराते हुए कहा है कि अवैध रेत उत्खनन तथा परिवहन करते पकड़े जा रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई हो रही है, जिससे भाजपा दुखी हो रही है। भूपेश बघेल सरकार ने भाजपा शासनकाल में पैदा की गई माफिया खरपतवार को उखाड़ कर फेंक दिया है। जो बची खुची भाजपा संरक्षित गाजरघास नजर आ रही थी, उसे भी जड़ मूल से खत्म किया जा रहा है तो भाजपा की नींद उड़ गई है। सोते जागते रेतमाफ़िया की चिंता सता रही है। यह कैसा विपक्ष है जो सरकार के लोकहित और राज्य हित के हर कदम का विरोध करने को ही अपना धर्म समझता है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साय किस तरह की घटिया राजनीति कर रहे हैं, वह जनता देख रही है और समझ रही है कि छत्तीसगढ़ के राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्ती बरती जाती है। तब भाजपा कराह उठती है। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार की प्राथमिकता सुखी समृद्ध छत्तीसगढ़ है जबकि सत्ता दौरान भाजपा का मूलमंत्र छत्तीसगढ़ को लूटना और लुटवाना ही रहा है। इसलिए पंद्रह साल तक घपले घोटाले किये, कमीशनखोरी के लिए हजारों करोड़ का कर्ज लिया। चिटफंड कंपनियों एवं माफियो से मिलकर छत्तीसगढ़ की जनता के हितों पर डाका डाला गया था।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार पर्यावरण संरक्षण, जल, जंगल, जमीन, किसान, गरीब, मजदूर, पशुधन के संरक्षण को प्राथमिकता दे रही है। नरवा, गरुवा, घुरबा, बाड़ी की मैदानी योजनाओं को राष्ट्रीय ख्याति मिली है। सारे देश में छत्तीसगढ़ मॉडल आशा की किरण बन गया है और यहां भाजपा इन वास्तविक विकास की योजनाओं का विरोध करती है जो भाजपा की नीति और नीयत में खोट का जीता जागता उदाहरण है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोप लगाते शर्म आनी चाहिए। वसूली का चस्का तो पंद्रह साल तक घोटाला मंडली को लगा हुआ था और महारानी से लेकर कुंअर तक, दामाद से लेकर रिश्तेदार तक वसूली, कमीशनखोरी के मामले में कुख्यात रहे। भाजपा को अपने चौकीदार से पूछना चाहिए कि कितना चंदा लेकर देश की धरोहरों को अपने मित्रों को बेच रहे हैं।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous मोदी भाजपा सरकार पर भरोसा करना अपने पैरों में कुल्हाड़ी मारना
Next आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर संतुलित और बेहतर बजट : मुकेश अग्रवाल

Related Stories

भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया?*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया?*

September 14, 2026
स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता डबल इंजन सरकार की जनता को लूटने का लाइसेंस*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता डबल इंजन सरकार की जनता को लूटने का लाइसेंस*

September 14, 2026
मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश का पुतला बनाकर किया दहन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश का पुतला बनाकर किया दहन

September 14, 2026

Recent Posts

  • भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया?*
  • स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता डबल इंजन सरकार की जनता को लूटने का लाइसेंस*
  • मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश का पुतला बनाकर किया दहन
  • तीज मिलन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम : नवीन अग्रवाल
  • CAIT छत्तीसगढ़ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐतिहासिक ‘व्यापारी कर संवाद’ को मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सम्मान*

You may have missed

तीज मिलन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम : नवीन अग्रवाल

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.