Skip to content
July 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • एसबीआई के सायबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में जीएम राम कुमार तिवारी ने कहा बैंकिंग में विश्वास का महत्व हैं, साइबर अपराध से बचा कर ही लोगों का विश्वास होगा अर्जित*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एसबीआई के सायबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में जीएम राम कुमार तिवारी ने कहा बैंकिंग में विश्वास का महत्व हैं, साइबर अपराध से बचा कर ही लोगों का विश्वास होगा अर्जित*

Purushottam Manhare December 3, 2024

*सायबर अपराध की रिपोर्ट तत्काल हेल्पलाईन 1930 पर करें और पुलिस को सूचित करें – एसएसपी रायपुर संतोष सिंह*

भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा संपूर्ण मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दिनांक 02/12/2024 से देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), के महाप्रबंधक श्री राम कुमार तिवारी ने देश में निरंतर बढ़ रही सायबर अपराध की घटनाओं और छत्तीसगढ़ राज्य के ग्राहकों और आम जनता को इसके प्रति जागरूक करने के लिए बैरन बाजार स्थित प्रशासनिक कार्यालय के परिसर में सायबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का आज दिनांक 02/12/2024 को शुभारंभ किया। डॉ. संतोष कुमार सिंह, आईपीएस एवं एसएसपी, रायपुर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे । अपने उद्बोधन में महाप्रबंधक श्री तिवारी ने दैनिक बैंकिंग लेन-देन में निरंतर बढ़ते सायबर अपराध से ग्राहकों और उपस्थित सदस्यों को अवगत कराते हुए पूरी सावधानी बरतने का आह्वान किया तथा समस्त ग्राहकों को बढ़ते सायबर अपराध से सावधानी बरतने के उपाय बताए।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. संतोष कुमार सिंह, आईपीएस एवं एसएसपी रायपुर ने सायबर क्राईम से संबंधित विभिन्न तरीकों और अपराधों के संबंध में पुलिस की कार्यवाही को विस्तार से समझाते हुए ग्राहकों को जागरुक करने के साथ ही उनके धन की सुरक्षा के प्रति देश का सबसे बड़ा वाणिज्यिक बैंक होने के नाते एसबीआई की प्रतिबद्धता की ओर इशारा करते हुए एसबीआई के इस प्रयास को समय की मांग बताया और बैंक के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने ट्राई फोन धोखाधड़ी, सीमा शुल्क पर पार्सल पकड़ना, डिजीटल अरेस्ट, परिवार के किसी सदस्य की गिरफ्तारी, ट्रेडिंग से तुरंत अमीर बनाने का लालच देने आसान काम/ऑनलाईन जॉब का बड़ा मेहनताना देने का लालच देने, लॉटरी लगने, गलती से पैसा चले जाना, केवाईसी की अविधि समाप्त होना, उदारता से करों की वापसी आदि प्रलोभनों का विस्तार से चर्चा करते हुए इनसे बचने और इनसे प्राप्त कॉल और लिंक को अटेंड न करने का आह्वान किया। उन्होंने धमकियों से न डरने, और संदिग्ध कॉल की रिपोर्ट चक्षु पोर्टल पर करने के लिए ग्राहकों को प्रेरित किया। उन्होंने ग्राहकों और स्टॉफ सदस्यों को आश्वासन दिया कि छत्तीसगढ़ की पुलिस और बैंक प्रशासन ग्राहकों के हित में लगातार काम कर रहा है और सायबर अपराध की रिपोर्ट राष्ट्रीय सायबर हेल्पलाईन -1930, सायबर अपराध की रिपोर्ट www.cybercrime.gov.in अथवा report.fishing@sbi.co.in पर अवश्य करने का सुझाव दिया।

कार्यक्रम के समापन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्राहकों, स्टाफ सदस्यों और पुलिस के जवानों में सायबर अपराध के प्रति जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया गया। अतिथियों सहित उपमहाप्रबंधक राकेश कुमार सिन्हा और क्षेत्रीय प्रबंधक विभाष कुमार ने सायबर अपराध से बचने के लिए छत्तीसगढ़ के गांवो, कस्बों और शहरों में ग्राहकों और आम जनता में जागरूकता विकसित करने के लिए सायबर जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सायबर जागरूकता वैन दिनांक 02.12.2024 से 31.01.2025 तक सभी जिलों में वीडियो एवं ऑडियो माध्यम के साथ महत्वपूर्ण स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित कर छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में सायबर अपराध के प्रति ग्राहकों और आम जनता में जागरूकता विकसित करेंगी। इस अवसर पर थाना प्रभारी सिविल लाईन रोहित मालेकर, बड़ी संख्या में ग्राहक, बैंक के स्टाफ सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी और मीडियाकर्मी उपस्थित थे। बैंक के ग्राहकों ने भी इस कार्यक्रम की प्रसंशा की और इसे आम जनता के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous जनादेश दिवस*  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जनादेश के एक वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ वासियों का जताया आभार 
Next शबरी कल्याण आश्रम की छात्राओं ने राज्यपाल रमेन डेका को दी असम-नागालैंड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ*

Related Stories

मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र

July 26, 2026
युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*

July 26, 2026
सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

July 26, 2026

Recent Posts

  • मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र
  • युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*
  • कैट की दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी बैठक से “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान का राष्ट्रव्यापी आह्वान*
  • सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • Online Mostbahis Oyna Sanal Link Turkie

You may have missed

कैट की दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी बैठक से “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान का राष्ट्रव्यापी आह्वान*
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.