Skip to content
June 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में गौ तस्करी और गौ मांस की बिक्री शुरू हो गयी – दीपक बैज*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में गौ तस्करी और गौ मांस की बिक्री शुरू हो गयी – दीपक बैज*

Purushottam Manhare January 10, 2025

रायपुर/10 जनवरी 2025। भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में गौ तस्करी बढ़ गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में गौ हत्या हो रही है, गायों की तस्करी हो रही है, गौ मांस की बेधड़क बिक्री हो रही है और आरएसएस के अनुसांगिक संगठन प्रदर्शन का दिखावा कर राजनीतिक पाखंड कर रहे हैं। साय सरकार की नाकामी से ध्यान भटकाने के लिए बजरंगी सड़कों पर उन्माद फैला रहे हैं, अराजकता फैला रहे हैं। आरएसएस और उनके अनुषांगिक संगठनों को भारतीय जनता पार्टी की सरकार से जवाब मांगना चाहिए, निकम्मे गृह मंत्री से इस्तीफा मांगना चाहिए। प्रदेश एवं देश में भाजपा की सरकार है। डबल इंजन की सरकार में गौ हत्या क्यों हो रहा है?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रति माह 5000 से अधिक गौ वंश की तस्करी हो रही है। 1 साल के भीतर 60000 से अधिक गौ वंश कत्ल खाना भेजा गया है। जगह-जगह गौ मांस, हड्डी, चमड़ी, ले जाते हुए वाहन पकड़े जा रहे हैं। यह सब भाजपा सरकार की दो विरोधी होने का प्रमाण है। भाजपा की सरकार ने विधानसभा में मंडी कानून में संशोधन करके गौ वंश को प्रदेश के बाहर विदेशों तक पहुंचाने की व्यवस्था कर दी है। भाजपा शासित राज्यों में गौ वंश सुरक्षित नहीं है। उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन 50000 से अधिक गायों को कत्ल खाना पहुंचाया जाता है। मध्य प्रदेश में भी गौ तस्करी जोरों पर है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा गौ मांस निर्यातकों से मोटी रकम चंदा में प्राप्त करती है। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद भारत बीफ निर्यातकों में टॉप में है। भाजपा को चुनाव के समय गौ माता याद आती है। चुनाव खत्म होते ही वह गौ तस्करों को फायदा पहुंचाने के लिए काम करती है। भाजपा ने गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में बीफ की आपूर्ति बढ़ाने की घोषणा किया था। प्रदेश के गोठानों को बंद करने के पीछे भी भाजपा का बीफ कंपनियों को फायदा पहुंचाने की नीति है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, आरएसएस और उनके आनुषंगिक संगठन गौकशी के नाम पर केवल घड़ियांली आंसू बहाते हैं, असलियत यह है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में ही गौ माता सबसे ज्यादा लहूलुहान होने मजबूर है। सरकार की अकर्मण्यता से पर्देदारी करने बेशर्मी पूर्वक नाबालिग बच्चों को प्रदर्शन करने सड़क पर उतारा गया। ठोस कार्यवाही करने में नाकाम गृहमंत्री से जवाब मांगने के बजाय उन्मादी बजरंगी छोटे छोटे बच्चों को ढाल बना कर प्रदर्शन का ढोंग कर रहे हैं।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous बीजापुर के बाद अब सूरजपुर में पत्रकार के परिजनों की नृशंस हत्या, अपराधी बेखौफ*
Next संभावित हार से घबरा कर भाजपा सरकार ईवीएम से चुनाव कराने जा रही – कांग्रेस*

Related Stories

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

You may have missed

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.