रायपुर , भारत सरकार का 2022-23 का आमबजट , पुरानी सरकारों के ट्रेंड के अनुसार चुनावी बजट नही हैं। मोदी जी ने चुनावी लाभ ना लेकर , भारत को आत्म निर्भर बनाने वाला बजट दिया है। वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के सचिव कृष्ण कुमार निगम ने आमबजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्वागत किया है। श्री निगम ने कहा कि बजट में वरिष्ठ नागरिकों , पेंशनरों को आय कर में कोई राहत नहीं दिया गया, लंबे समय से की जा रही मांग को बजट में अनदेखा किया गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर , सड़क निर्माण का बजट 65 करोड़ से बढ़ाकर 1.30 लाख करोड़ किया गया है जिससे जनता को रोजगार मिलेगा। कृषि में तिलहन को बढ़ावा दिया गया है। msp के लिए 2.70 लाख करोड़ का प्रावधान किसानों को लाभ देगा। 400 वंदे भारत ट्रेन जिसकी गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा की होगी, यह भी विकासशील बजट हैं। रेल, सड़क, एरोड्रम, जल और वायु मार्ग सभी क्षेत्रों के विकास का बजट है।कर में कोई वृद्धि नही की गई हैं।यह संतुलित बजट हैं।
