Skip to content
June 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • इंदौरी नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों ने किया शपथ ग्रहण, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने दी बधाई*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

इंदौरी नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों ने किया शपथ ग्रहण, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने दी बधाई*

Purushottam Manhare March 4, 2025

 

मंगलवार को बाजार चौक में नगर पंचायत इंदौरी की नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित पार्षदों ने शपथ ग्रहण किया। नगरीय निकाय चुनाव में नगर पंचायत इंदौरी में भाजपा को प्रचंड जीत मिली इसी कड़ी में आज सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने नगर व क्षेत्र के विकास की शपथ ली। इस दौरान नगर पंचायत इंदौरी से भाजपा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मित्रीन बाई महँगी लाल मांडले और पार्षदों ने शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह में कबीरधाम भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चन्द्रवंशी जी भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहें और सभी जनप्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण करने की बधाई दी।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए सभी को मिलकर इंदौरी नगर के विकास को आगे ले जाने एवं जनता की सुविधाओं का विस्तार करने के लिए संयुक्त प्रयास करना होगा। हमारा प्रमुख उद्देश्य अपने नगर और क्षेत्र में जनसुविधाओं का विस्तार और अधोसंरचना निर्माण से इंदौरी नगर को एक विकसित एवं आदर्श नगर के रूप में विशेष पहचान दिलाना है, जिसके लिए हम कृतसंकल्पित हैं। नगरीय निकाय चुनाव के पूर्व हमने हमर संकल्प पत्र एवं पार्टी नेतृत्व में अटल संकल्प पत्र में कई महत्वपूर्ण संकल्प किये हैं जिसपर जनता ने अपने विश्वास की मुहर लगाकर प्रदेश में ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनाई है। अब हम सभी जनप्रतिनिधियों की यह जिम्मेदारी है कि उन संकल्पों को हम धरातल पर लेकर आए जिसमें आप सभी नगरवासियों के सुझाव और मार्गदर्शन हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। मुझे विश्वास है कि सभी जनप्रतिनिधि भी अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से पालन करेंगे।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि विगत 14 महीनों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में मोदी जी की गारंटी को पूरा कर रही है। अब यह अवसर हमें मिला है कि डबल इंजन भाजपा सरकार की कुशल नीतियों, विकास कार्यों और जन कल्याण के प्रति समर्पित योजनाओं को ट्रिपल इंजन की रफ़्तार से हमारे नगर व गाँव तक पहुंचाएं। मैं नवनिर्वाचित अध्यक्षों और सभी पार्षदों से यह कहना चाहती हूँ कि हम सभी मिलकर अपने वार्ड, क्षेत्र व नगर का विकास सुनुश्चित करेंगे और समृद्ध पंडरिया विधानसभा के संकल्प को पूरा करेंगे। जनता की आकाँक्षाओं को पूरा करना एवं अधोसंरचना विकास और निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करना के लिए संयुक्त साझेदारी हमें निभानी होगी। बजट 2026-26 में भी हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं और प्रावधान किये गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 5500 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 845 करोड़, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 119 करोड़ और मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत जल निकासी प्रणाली के साथ कंक्रीट ग्राम सड़क के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये के प्रावधान हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में सुगम आवागमन की सुविधा सुनिश्चित करेंगे।

नगर पंचायत इंदौरी के विकास और क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए सर्वसुविधायुक्त स्मार्ट नगर पंचायत भवन का निर्माण किया जाएगा ताकि क्षेत्र के विकास हेतु होने वाले कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके। इंदौरी में यातायात व सुगम आवागमन के लिए नया बस स्टैंड बनाया जाएगा जहाँ यात्रियों के लिए सभी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। इंदौरी में युवाओं के बेहतर व उच्च शिक्षा हेतु महाविद्यालय की स्थापना और वाई-फाई जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं तथा शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार के लिए जिला सहकारी बैंक की नई शाखा, बाजारों को सुव्यवस्थित, बाबा तालाब का जीर्णोद्धार, छोटे रगरा से बहरापारा तक पक्की सड़क का निर्माण, अटल परिसर का निर्माण एवं सभी वार्डों में पक्की सड़क, बिजली, पानी की पर्याप्त व्यवस्था, व्यावसायिक कॉम्पलेक्स, नालंदा परिसर की तर्ज पर लाइब्रेरी का निर्माण भी किया जाएगा। यह सभी हमने हमर संकल्प पत्र में इंदौरी नगर की जनता से वडा किया है और इन वादों को पूरा करने के लिए हम कटिबद्ध हैं और हमें पूर्ण विश्वास है कि जनता का सहयोग व मार्गदर्शन हमें अपने इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए जरुर प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अशोक साहू जी, नगर पंचायत इंदौरी चुनाव प्रभारी श्री अनिल ठाकुर जी, सहप्रभारी श्री युवराज सिंह जी, क्षेत्र क्रमांक 12 जिला पंचायत सदस्य श्री रोशन दुबे जी, मंडल अध्यक्ष श्री खिलेश्वर साहू जी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठजन, समस्त मोर्चा व प्रकोष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous यह बजट छत्तीसगढ़ को विकसित भारत कि दिशा में आगे ले जाने वाला एक सशक्त दस्तावेज – कैट*
Next भावना बोहरा के नेतृत्व में भाजपामय हुआ पंडरिया, जनपद चुनाव में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी चुने गए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष*

Related Stories

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

You may have missed

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.