रायपुर । दूसरे की जमीन दिखाकर बिक्री कर लाखों रुपए की ठगी करने वाले जेल में बंद आरोपी जगदेव वर्मा के जमानत पर जेल से रिहा होने के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को फिर दबोच लिया।ज्ञात हो कि आरोपी जगदेव वर्मा ठगी के मामले में जेल में बंद था,और सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को जेल से रिहा होने बाद फिर गिरफ्तार कर लिया ।आरोपी जगदेव वर्मा राजधानी के कई पुलिस कर्मियों को दूसरे की जमीन दिखाकर बिक्री ठगी कर लाखों रुपए ऐंठ लिए थे इसकी जानकारी जब पुलिस कर्मियों को हुई तो उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया।








