Skip to content
July 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में पीएम ग्राम सड़क योजना, स्वास्थ्य सुविधाओं और दुर्ग रेंज में नागरिकों के साथ धोखाधड़ी के प्रकरणों का विधानसभा में उठाया मुद्दा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में पीएम ग्राम सड़क योजना, स्वास्थ्य सुविधाओं और दुर्ग रेंज में नागरिकों के साथ धोखाधड़ी के प्रकरणों का विधानसभा में उठाया मुद्दा*

Purushottam Manhare March 8, 2025

 

पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों और स्वास्थ्य योजनाओं के संचालन के संबंध में आज विधानसभा में प्रश्न पूछा इसके साथ ही उन्होंने दुर्ग संभाग अंतर्गत नागरिकों से हुई धोखाधड़ी और उस पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई एवं नागरिकों से हुई धोखाधड़ी में रिकवरी पैसों के संबंध में प्रश्न किया।

भावना बोहरा ने प्रश्न पूछा कि दुर्ग रेंज में नागरिकों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में दिनांक 1 जनवरी, 2024 से दिनांक 1 फरवरी, 2025 तक किन-किन चिटफंड कंपनियों या संस्थाओं के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई है? शिकायत पश्चात उनके विरुद्ध क्या-क्या कार्रवाई करते हुए कितने आरोपी गिरफ्तार किये गए? कितने व्यक्तियों की कितनी राशि की रिकवरी की गई? जिसके लिखित प्रतिउत्तर में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी ने बताया कि उक्त अवधि में दुर्ग संभाग में धोखाधड़ी के कुल 7 प्रकरण सामने आए हैं जिसमें से 2 पर अपराध पंजीबद्ध किये गए हैं वहीं बाकि 5 प्रकरण पूर्व में अपराध पंजीबद्ध है जो विवेचना में हैं। इन प्रकरणों में कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और कोई भी राशि की रिकवरी नहीं की गई है।

भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में नागरिकों के सुगम आवागमन के लिएविधानसभा अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगते हुए प्रश्न पूछा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत पांच वर्ष पूर्ण किये जा चुके सड़कें कितनी हैं? पांच वर्ष पूर्ण कर ली गई कितनी सड़कों का मरम्मत/नवीनीकरण कार्य विभाग की ओर से प्रस्तावित है एवं इनमें से कितनी सड़कों का मरम्मत/नवीनीकरण कार्य स्वीकृत हो गया है? शेष बची सड़कों का मरम्मत/नवीनीकरण कार्य कब तक पूर्ण हो जावेगा? इसके प्रतिउत्तर में लिखित रूप से उप मुख्यमंत्री जी ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पंडरिया विधानसभा में कुल 147 सड़कें है। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में 05 वर्ष पूर्ण कर ली गई 147 सड़कों में से 119 सड़कों में मरम्मत/नवीनीकरण कार्य की स्वीकृति विभिन्न वर्षों में दी जा चुकी है एवं वर्ष 2024-25 में मरम्मत/नवीनीकरण कार्य के लिये 13 सड़कें विभाग की ओर से प्रस्तावित होने उपरांत स्वीकृत है। शेष सड़कों के मरम्मत/नवीनीकरण कार्य की स्वीकृति बजट उपलब्धता के आधार पर प्रदान की जाती है।

उन्होंने जवाब में बताया कि कवर्धा विकासखंड अंतर्गत कुल 25 सड़कें जिसकी लम्बाई 97.99 किलोमीटर, पंडरिया विकासखंड अंतर्गत 88 सड़कें जिसकी कुल लम्बाई 429.65 किलोमीटर एवं सहसपुर लोहरा विकासखंड अंतर्गत 34 सड़कें जिसकी लम्बाई 110.25 है इस प्रकार कुल 637.88 किलोमीटर सड़कें हैं। वर्ष 2024-25 में मरम्मत/नवीनीकरण कार्य के लिये 13 सड़कें विभाग की ओर से प्रस्तावित होने उपरांत स्वीकृत हुईं हैं जिसके अंतर्गत कवर्धा विकासखंड में कुल 5 सड़कें इंदौरी से बहरमुड़ा,गेगड़ा से चचेड़ी,मरका से खैरवार,मेनरोड से हीरापुर एवं बनईपुर से बहवलिया कुल लम्बाई 12.60 किलोमीटर, पंडरिया विकासखंड में 4 सड़कें बसनी से प्राणखैरा, कुम्ही से बोड़तरा, महीडबरा से घोघरा-बीरूलडीह, झिरियाकला से सिरमाडबरी जिसकी कुल लम्बाई 28.85 किलोमीटर, सहसपुर लोहारा विकासखंड अंतर्गत कुल 4 सड़कें सहसपुर लोहरा से बिरेन्द्रनगर, खैरझिटी से सेमरिया, बिरेन्द्रनगर से कोहड़िया एवं मेनरोड (SH-09) से रक्से तक कुल लम्बाई 21.75 है इस प्रकार कुल 63.20 किलोमीटर सड़क मरम्मत का कार्य स्वीकृत है।

स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं के संबंध में प्रश्न करते हुए भावना बोहरा ने प्रश्न किया कि जिला कबीरधाम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत दिसंबर, 2023 से 1 फरवरी, 2025 तक किस-किस मद में कितनी कितनी राशि प्राप्त हुई? प्राप्त राशि से जिले में किन-किन कार्यों के लिए या दवा उपकरण क्रय के लिए कितनी राशि खर्च की गई, व्यय राशि एवं कार्यों के संबंध में शिकायत की गई थी? यदि हाँ, तो क्या कार्यवाही की गई ? जिसके लिखित प्रतिउत्तर में लोक स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में पंडरिया विकासखंड में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और गतिविधियों के लिए कुल प्राप्त 242.51 लाख रुपए एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त राशि 199.21 लाख रुपए, सहसपुर लोहारा विकासखंड में वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्राप्त राशि 190.66 लाख रुपए एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त राशि 153.00 लाख रुपए, पिपरिया (कवर्धा) विकासखंड में वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्राप्त राशि 102.62 लाख रुपए एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त राशि 172.47 लाख रुपए, बोड़ला विकासखंड में वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्राप्त राशि 239.02 लाख रुपए एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त राशि 200.31 लाख रूपए हैं और इन सभी विकासखंडों में कुल प्राप्त राशि का पूर्ण रूप से विभिन्न योजनाओं व गतिविधियों के लिए व्यय किया जा चुका है।

वहीं जिला चिकित्सालय कबीरधाम में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 45.19 लाख रुपए एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त राशि 84.79 लाख रुपए, एन.यू.एच.एस.कवर्धा में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 30.77 लाख रुपए एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त राशि 54.47 लाख रुपए एवं डी.पी.एम.यू. कवर्धा में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 488.24 लाख रुपए एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1042.18 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई थी जिसका विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों में पूर्ण रूप से प्राप्त राशि का व्यय किया गया है। इस प्रकार जिला कबीरधाम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न मदों से वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 1339.00 लाख रुपए और वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 1906.44 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई है जिनका पूर्ण उपयोग किया जा चुका है। वहीं उन्होंने बताया कि राशि व्यय एवं कार्यों के संबंध में कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खेल मंत्रियों का राष्ट्रीय “चिंतन शिविर” 7 से प्रारंभ
Next प्रतिबंधित नशीली सिरप का परिवहन करते 02 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार*

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.