एस एच अजहर
दंतेवाड़ा/ छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री आलोक मिश्रा ने पूर्व दंतेवाड़ा में पदस्थ एवं वर्तमान में जगदलपुर में सी एम एच ओ के पद में पदस्थ डॉ संजय बासक को निलंबित कर विभागीय जांच करवाने की मांग स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से की है संघ ने आरोप लगाया है कि डॉ संजय बासक पूर्व में दंतेवाड़ा में रहते हुए घोटाले में लिप्त थे जिसकी जांच चल रही है।और जगदलपुर सी एम एच ओ बनाए जाने पर भ्रष्टाचार और घोटाले में लिप्त होने के कारण संविदा डॉ श्रीयांश वर्धन जैन को नर्सिंग एक्ट एवं डायलिसिस का नोडल बनाया गया है।जिसकी छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने विरोध किया है








