रायपुर.. छत्तीसगढ़ी फिल्मी सितारों की होली मिलन समारोह “रंग सरोवर होली मिलन” कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी फिल्मी सितारों का होली मिलन सिर्फ फिल्मी परिवार के सदस्यों के लिए और सिर्फ फिल्मी सितारों के द्वारा मनाया जाता है । इस बार होली मिलन सहाय फिल्म सिटी एंड स्टूडियो में 11 मार्च को संध्या 4:00 बजे से भव्य आयोजन प्रारंभ हुआ
कार्यक्रम के प्रारंभ में झामाझम संगीत संध्या में आर केएम यूजिकल ग्रुप द्वारा होली सदाबहार गीतों की ऐक से बढ़कर एक प्रस्तुति दे कर लोगों को नाचने झूमने में मजबूर किया आयोजन में आए हुए फिल्मी दुनिया के सभी निर्माता निर्देशक कलाकारों ने गायक कलाकारों की भरपूर तारीफ की।








