Skip to content
May 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • अमर पारवानी बने कैट के राष्ट्रीय वाईस चेयरमैन,देशभर में छत्तीसगढ़ की धमक ,प्रदेश के व्यापारियों का बढ़ा सम्मान“*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अमर पारवानी बने कैट के राष्ट्रीय वाईस चेयरमैन,देशभर में छत्तीसगढ़ की धमक ,प्रदेश के व्यापारियों का बढ़ा सम्मान“*

Purushottam Manhare April 26, 2025

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू , प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ के व्यापारिक समुदाय के लिए एक गर्व का पल आया है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने छत्तीसगढ़ के प्रख्यात व्यापारी नेता श्री अमर पारवानी जी को संगठन का “राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन“ नियुक्त किया है।

भुवनेश्वर में आयोजित कैट नेशनल गवर्निंग काउंसिल की दो दिवसीय बैठक के दौरान, जिसमें देशभर के 150 से अधिक वरिष्ठ व्यापारी नेताओं की उपस्थिति रही, श्री पारवानी को इस उच्च पद से सुशोभित किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी. भारतीया जी, दिल्ली सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री प्रवीण खंडेलवाल जी, राष्ट्रीय चेयरमैन श्री बृजमोहन अग्रवाल जी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

श्री अमर पारवानी जी की अद्वितीय कार्यशैली, व्यापारिक अनुभव और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए यह सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में व्यापारियों के हितों की निरंतर प्रभावी पैरवी हुई है, जिसने प्रदेश को राष्ट्रीय मंच पर एक नई पहचान दिलाई है।

अपने इस सम्मान को पाकर श्री पारवानी ने कहा “यह उपलब्धि मैं छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारियों को समर्पित करता हूँ। यह मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक और बड़ी जिम्मेदारी है कि मैं देशभर के व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करूं।“

कैट के राष्ट्रीय महासचिव श्री प्रवीण खंडेलवाल ने श्री पारवानी के योगदानों की सराहना करते हुए कहा कि उनका अनुभव, प्रतिबद्धता और नेतृत्व संगठन के मिशन को और मजबूत करेगा और देशभर के व्यापारियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा।

यह नियुक्ति न केवल श्री पारवानी के लिए बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ के व्यापारिक समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो आने वाले समय में प्रदेश के व्यापारिक हितों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता से करें निराकरण : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय*
Next चिकन सेंटर के कर्मचारी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.