Skip to content
November 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल पूरे देश को एकजुट किया है, बल्कि हम एक मजबूत और ताकतवर राष्ट्र के रूप में उभरे हैं – डॉ. रमन सिंह*
  • Uncategorized

ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल पूरे देश को एकजुट किया है, बल्कि हम एक मजबूत और ताकतवर राष्ट्र के रूप में उभरे हैं – डॉ. रमन सिंह*

Purushottam Manhare June 7, 2025

कैट छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में ‘ऑपरेशन सिंदूर, संकल्प, वोकल फॉर लोकल’ विषय पर प्रदेश स्तरीय व्यापारी सम्मेलन मैक कॉलेज ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ – कैट*
*“ऑपरेशन सिंदूर हमारे संकल्प, हमारे साहस और बदलते भारत की तस्वीर है*

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन श्री अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री श्री सुरिन्द्र सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने बताया कि आज कैट छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में ऑपरेशन सिंदूर, संकल्प, वोकल फॉर लोकल विषय पर प्रदेश स्तरीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन मैक कॉलेज ऑडिटोरियम, रायपुर में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय डॉ. रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ शासन, कार्यक्रम अध्यक्ष माननीय श्री सुनील सिंघी, अध्यक्ष, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार), तथा विशिष्ट अतिथि माननीय श्री राजेश मूणत, विधायक रायपुर पश्चिम, एवं माननीय श्री अमर पारवानी, राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं सदस्य, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारत आर्थिक दृष्टि से दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए वोकल फॉर लोकल के आह्वान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में बनी टेक्नोलॉजी, उपकरण और हथियारों में आत्मनिर्भर भारत की झलक है। “हमारे इंजीनियर, टेक्निशियन और श्रमिकों का पसीना इस सफलता का आधार है। यह अभियान पूरे देश में ऊर्जा और आत्मविश्वास भरने वाला है।”

कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री सुनील सिंघी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया, वह अभूतपूर्व है। आतंकवाद के खिलाफ देश का यह संकल्प और एकजुटता ही भारत की असली ताकत है। उन्होंने व्यापारियों को शपथ दिलाई तथा यथासंभव स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने हेतु आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि श्री राजेश मूणत ने अपने संबोधन में कहा कि “भारत की असली ताकत है जन-मन का जुड़ाव और जन-भागीदारी। यदि हम सभी अपने जीवन में जहां संभव हो, देश में बने उत्पादों को प्राथमिकता दें, तो यह सिर्फ आर्थिक आत्मनिर्भरता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भागीदारी होगी।”

कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर पारवानी ने कैट की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से रखा जाएगा। उन्होंने “वोकल फॉर लोकल” को सफल बनाने के लिए व्यापारी समुदाय से एकजुट होने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन कैट छत्तीसगढ़ के महामंत्री श्री सुरिन्द्र सिंह ने कुशलता से किया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत करते हुए कैट की छत्तीसगढ़ में यात्रा और विस्तार पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रदेश भर से पधारे सभी व्यापारी प्रतिनिधियों को एकजुटता का परिचय देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

अंत में, सभी उपस्थित व्यापारियों ने स्थानीय उत्पादों को अपनाने, प्रोत्साहित करने एवं राष्ट्रहित में आर्थिक आत्मनिर्भरता का संकल्प लिया।

सम्मेलन में शामिल इकाईया रही ंः- कैट, युवा कैट, महिला कैट, ट्रांसपोर्ट कैट, जिला इकाइयां कृ बिलासपुर, धमतरी, कांकेर, भाटापारा, मनेन्द्रगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव, भिलाई, अभनपुर, तिल्दा, सरायपाली, गरियाबंद, चांपा, जांजगीर नैला, अकलतरा एवं रायपुर के विभिन्न व्यापारिक संगठन सहित व्यापारिगण़ शामिल हुई

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Post navigation

Previous दंतेवाड़ा में लोन वर्राटू अभियान की सफलता: 2 इनामी सहित 7 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
Next एमएमआई नारायणा अस्पताल ने दो दिन की नवजात बच्ची की जीवनरक्षक हृदय सर्जरी कर रचा इतिहास*

Related Stories

2 नवंबर को होगा राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ, मंत्री टंकराम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि
  • Uncategorized

2 नवंबर को होगा राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ, मंत्री टंकराम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि

November 2, 2026
निगम की लापरवाही : दलदल सिवनी के साईं अपार्टमेंट में जलभराव से आवागमन हुआ अवरुद्ध
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

निगम की लापरवाही : दलदल सिवनी के साईं अपार्टमेंट में जलभराव से आवागमन हुआ अवरुद्ध

October 30, 2026
YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्य

YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*

October 29, 2026

Recent Posts

  • अंधविश्वास के कारण भी प्रताड़ना और मानवाधिकार हनन डॉ. दिनेश मिश्र
  • 2 नवंबर को होगा राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ, मंत्री टंकराम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि
  • स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयन्ती पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित आमजनों ने किया सादर नमन*
  • पंडरिया में ‘रन फॉर यूनिटी’ मिनी मैराथन में दिखा जन उत्साह, विधायक भावना बोहरा के साथ 500 से अधिक लोगों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

You may have missed

अंधविश्वास के कारण भी प्रताड़ना और मानवाधिकार हनन डॉ. दिनेश मिश्र
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़

अंधविश्वास के कारण भी प्रताड़ना और मानवाधिकार हनन डॉ. दिनेश मिश्र

November 2, 2026
2 नवंबर को होगा राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ, मंत्री टंकराम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि
  • Uncategorized

2 नवंबर को होगा राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ, मंत्री टंकराम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि

November 2, 2026
स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • छत्तीसगढ़

स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

October 31, 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयन्ती पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित आमजनों ने किया सादर नमन*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयन्ती पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित आमजनों ने किया सादर नमन*

October 31, 2026

Recent Posts

  • अंधविश्वास के कारण भी प्रताड़ना और मानवाधिकार हनन डॉ. दिनेश मिश्र
  • 2 नवंबर को होगा राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ, मंत्री टंकराम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि
  • स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयन्ती पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित आमजनों ने किया सादर नमन*
  • पंडरिया में ‘रन फॉर यूनिटी’ मिनी मैराथन में दिखा जन उत्साह, विधायक भावना बोहरा के साथ 500 से अधिक लोगों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.